इसे कहते हैं #heropanti...टाइगर श्रॉफ का हॉट सीन भी REAL!
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का नया गाना बेफिक्रा रिलीज़ हो चुका है और टाइगर श्रॉफ इस वीडियो में वाकई बेफिक्रा होकर ही नाचे हैं। लेकिन उनका रोमांस रील है या रियल ये बताना थोड़ा मुश्किल है।
[#ViralVideo: 15 साल के सलमान...टाइगर श्रॉफ की मम्मी के साथ!]
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन फिर भी सबके सामने दोनों ही ये बात कुबूल करना नहीं चाहते। यही कारण है कि दोनों कैमरे से लुकाछिपी खेलते दिख जाते हैं। लेकिन गाने में उनके सुपरहॉट रोमांस को देखकर सब चौंक गए। देखिए टाइगर और दिशा की तस्वीरें -

गाने में दिशा पटानी भी काफी खूबसूरत लग रही हैं और कई जगह आपको उनमें कृति सैनन की झलक दिखेगी। गाना हिट होगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं लगता है कि टी सीरीज़ एक बार फिर से सिंगल वीडियो का दौर वापस लेकर आ रहा है।
इस वीडियो की कहानी ज़्यादा दिलचस्प नहीं है लेकिन टाइगर और दिशा का रोमांस उसे दिलचस्प बना रहा है। कम से कम टाइगर श्रॉफ के फैन्स तो इस वीडियो के देखकर काफी खुश होंगे।


Click it and Unblock the Notifications