DHAMAKA: सलमान, अक्षय कुमार ही नहीं.. टाईगर श्राफ भी मचाएंगे धमाल.. बैक 2 बैक!
फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा फिलहाल अपनी फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' पर काम कर रहे हैं। यह एक सुपरहीरो वाली फिल्म है, जहां लीड किरदार निभा रहे हैं टाईगर श्राफ। हाल ही में टाईगर ने बयान दिया था कि, ए फ्लाइंग जट.. ऋतिक की कृष और अभिषेक बच्चन की द्रोण जैसे सुपरहीरो की कहानी नहीं है।
बहरहाल, रेमो डिसूजा ने अपनी एक और दूसरी फिल्म के लिए अजय देवगन और सूरज पंचोली को फाइनल कर लिया है। यह एक डांस एक्शन फिल्म होगी।
[DHOOM 4 ही नहीं.. ये भी होगी बॉलीवुड की नई 'एक्शन' सीरीज]
वहीं, अब ताजा खबरें रेमो डिसूजा की तीसरी फिल्म से जुड़ी आ रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एबीसीडी 3 की.. अफवाहों की मानें तो सुपरहिट फिल्म सीरिज एबीसीडी की तीसरी फिल्म 'एबीसीडी 3' के लिए टाईगर श्राफ को फाइनल किया जा रहा है।
रेमो फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं.. उम्मीद है कि फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी। हम्मम.. वैसे टाईगर श्राफ डासिंग में कितने बेहतरीन हैं, यह आपको बताने की जरूरत नहीं। लिहाजा, एबीसीडी 3 के टाईगर अच्छी च्वॉइस साबित हो सकते हैं।
बहरहाल, 2017 के लिए ये फिल्में बिल्कुल तैयार हैं.. रिलीज डेट के साथ-


Click it and Unblock the Notifications

