Ouch- टाइगर श्रॉफ हुए जैकलीन की आदतों से परेशान..बेचारे..
टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ए फ्लाइंग जट अब रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के गाने और ट्रेलर तो पहले ही लोगों को काफी पसंद आया है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म भी अच्छी साबित होगी और लोग पसंद करेंगे। फिल्म में पहली बार टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस साथ में दिखेंगे।
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों आजकल साथ में काफी समय गुजार रहे हैं। दोनों ने ही अपने डेट्स प्रमोशन के लिए रखी हुई हैं। टाइगर श्रॉफ वैसे तो काफी शर्मीले और शांत स्वभाव के हैं। वो ना ज्यादा बोलते हैं और ना ज्यादा गॉसिप का शिकार होते हैं लेकिन उन्हें अपने ही शांत स्वभाव की खामियाजा आजकल भुगतना पड़ रहा है।

दरअसल जैकलीन फर्नाडिस के साथ लंबे समय से प्रमोशन के दौरान वो जैकलीन की आदत से बुरी तरह परेशान हो गए हैं। जैकलीन दिन भर में जितनी बार भी प्रमोशन करने जाती हैं वो उतनी बार अपनी ड्रेस चेंज करती हैं और बेचारे टाइगर श्रॉफ के पास उनका इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं बचता।
सिर्फ ड्रेस ही नहीं बल्कि उतनी बार जैकलीन अपना पूरा का पूरा मेकअप और हेयरस्टाइल तक बदलती हैं तो आप समझ सकते हैं वो कितना टाइम लगाती होंगी और इधर टाइगर श्रॉफ का टाइम उनकी वजह से बरबाद होता है।
सूत्रों के अनुसार दो बार तो टाइगर ने जैकलीन से कुछ नहीं कहा परंतु बाद में उनका मूड उखड़ गया। इसके बावजूद वह मन मसोस कर रह जाने के अलावा कुछ नहीं कर सकते थे क्योंकि अनुबंध के अनुसार उन्होंने कुछ दिन फिल्म के प्रमोशन के लिए दे रखे हैं।
जैकलीन पर इस बात का कोई असर नहीं पड़ा की उनके बार-बार ड्रेसें और मेकअप बदलने में जो वक्त बर्बाद हो रहा है उससे टाइगर परेशान हैं और चिढ़ भी गए हैं।बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस की इस साल ढिशुम और हाउसफुल 3 पहले ही अच्छी कमाई कर चुकी है और ए फ्लाइंग जट भी रिलीज के लिए तैयार है।
वहीं बात करें टाइगर श्रॉफ की तो टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी इस पहले ही सुपरहिट साबित हुई जिसमें उनके ऑपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आईं थी। अब ए फ्लाइंग जट कितना दर्शकों को पसंद आती है ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा।
फिलहाल टाइगर श्रॉफ फ्लाइंग जट के अलावा बागी 2 भी करेंगे। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में टाइगर के ऑपोजिट एमी जैक्सन होंगी और फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications





