किंग फिशर गर्ल एंजेला के साथ जैकी श्रॉफ के बेट 'टाइगर' का रोमांस

angela jonsson
किंगफिशर कैलेंडर गर्ल एंजेला जॉनसन हमेशा ही किसी ना किसी कारण सुर्खियों में आ ही जाती हैं। इस बार वो चर्चा में आईं हैं एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर के साथ रोमांस को लेकर। खबर है कि एंजेला और टाइगर एक दूजे के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन टाइगर का कहना है कि वह तो एंजेला से कभी मिले ही नहीं हैं।

बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करने जा रहे टाइगर का कहना है कि ' मैंने उन्हें अपने जीवन में कभी नहीं देखा। मुझे नहीं पता कि इस तरह की बातें क्यों की जा रही हैं और इनका क्या मतलब है। मैं हैरत में हूं कि मेरा नाम उनसे क्यों जोड़ा गया। मैं किसी सितारे का बेटा नहीं हूं। मैं केवल कड़ी मेहनत करने वाला और बस अपने काम पर ध्यान देने वाला व्यक्ति हूं।'

टाइगर और एंजेला के बीच यही समानता है कि आमिर खान इन दोनों को लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि जैकी और आयशा के बेटे टाइगर व एंजेला की जोड़ी पर्दे पर जंचेगी लेकिन इस अफवाह के बाद वह थोड़े परेशान हैं।

आयशा अपने बेटे टाइगर का नाम एंजेला से जोड़े जाने पर खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा एंजेला से कभी नहीं मिला है। इसलिए हर कोई सोच रहा है कि यह अफवाह कहां से आई। हम टाइगर के कैरियर की शुरूआत में उसे नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी प्रकार की कोशिश के खिलाफ गम्भीर कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं।

वह बहुत मेहनती लड़का है, उसे कभी किसी का ध्यान खींचने की जरूरत नहीं पड़ी। मेरी यही गुजारिश है कि आप उसे अकेला छोड़ दें। आपको बता दें कि इससे पहले एंजेला का नाम एक्टर रणबीर कपूर से जोड़ा गया था लेकिन बाद में खुद कपूर खानदान ने इस बात से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X