लीक हो गई टाईगर श्रॉफ की बागी 3 की कहानी - इस सुपरहिट फिल्म का धमाकेदार रीमेक
टाईगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म बागी 3 की तैयारी में जुट चुके हैं। इस फिल्म की कास्ट में रितेश देशमुख का नाम भी शामिल हो चुका है लेकिन अब तक फिल्म की कहानी पर से परदा नहीं उठा था। लेकिन अब पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म भी साउथ रीमेक है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म वेट्टई का रीमेक है। इस फिल्म में आर्या और आर माधवन मुख्य भूमिका में थे। अब बागी 3 में रितेश देशमुख और टाईगर श्रॉफ दो भाईयों की भूमिका में दिखाई देंगे। दो ऐसे भाई जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

जहां एक भाई शांत और सौम्य है वहीं दूसरा भाई बागी है और अपने पुलिस ऑफिसर पिता की मौत के बाद उनकी मौत का बदला लेने के लिए गलत रास्ते पर निकल पड़ता है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब बागी ने कोई फिल्म रीमेक की हो। बागी 2 भी तमिल फिल्म क्षणम का रीमेक थी।
खबर है कि साजिद नाडियाडवाला ने कुछ साल पहले ही वेट्टई के रीमेक राइट्स खरीदे थे और तुरंत ही बागी 3 पर काम शुरू कर दिया था। फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज़ हो रही है और इसे अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications