..................... Tiger Shroff all set for Baaghi 3, training in Syria - Hindi Filmibeat

'बागी 3' की ऐसी धमाकेदार ट्रेनिंग- एक और ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार टाईगर!

टाईगर श्राफ की फिल्म बागी 2 की रिलीज से पहले ही साजिद नाडियाडवाला ने बागी 3 की घोषणा कर दी थी। बता दें, अहमद खान फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरु कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए टाईगर श्राफ सीरिया में जाकर ट्रेनिंग लेने वाले हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग खाड़ी देशों में ही की जाएगी।

अजय देवगन का 2018 दशहरा धमाका- हीरोईन के साथ सेट से तस्वीर LEAK

सूत्रों की मानें तो, अहमद खान चाहते हैं कि बागी 3 के लिए टाईगर भारी हथियारों के साथ ट्रेनिंग लें। फिल्म के लिए रिसर्च करने के दौरान अहमद खान को यह जानकारी मिली कि सीरिया में काफी उम्दा ट्रेनिंग कैंप्स हैं। लिहाजा, नवंबर में टाईगर सीरिया जाकर हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग लेने वाले हैं- जैसे कि M16, AT4 और रॉकेट लांचर्स।

Baaghi 3

साजिद नाडियाडवाला ने कहा है कि अगले महीने उनकी फिल्म बागी 3 के एक्ट्रेस की घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। साथ ही कास्टिंग भी शुरु हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो बागी 3 में भी दिशा पटानी को ही साइन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X