इस दिन होगा सलमान खान की टाईगर 3 का ग्रांड अनाउंसमेंट, पोस्टर पर होगा कैटरीना का नया नाम मिसेज़ कौशल?

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाईगर 3 का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। ये फिल्म यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के जश्न में शामिल है। और यही कारण है कि अभी तक फिल्म का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब यशराज फिल्म्स 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन पर ये शुभ काम करने जा रही है।

गपशप गली में उड़ रही अफवाहों की मानें तो सलमान खान के जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स, टाईगर 3 का अनाउंसमेंट करने जा रही है। इस मौके पर एक शानदार मोशन पोस्टर रिलीज़ किया जाएगा।

tiger-3-announcement-in-a-grand-manner-on-salman-khan-s-birthday-katrina-name-as-mrs-kaushal

अब देखना ये है कि इस मोशन पोस्टर पर केवल सलमान खान रहते हैं या फिर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट। इससे पहले भी अफवाहें थीं कि फिल्म के पोस्टर पर और क्रेडिट्स में कैटरीना कैफ का नाम, कैटरीना कैफ कौशल होने जा रहा है। इसलिए फैन्स ये देखने को भी उत्साहित हैं कि क्या वाकई इस अफवाह में कोई सच्चाई है।

गौरतलब है कि सलमान खान, टाईगर 3 की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से मुंबई में अकेले ही कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान हाशमी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। वहीं कैटरीना अपनी शादी में व्यस्त थीं।

पोस्टपोन किया गया था शेड्यूल

पोस्टपोन किया गया था शेड्यूल

फिल्म का एक शेड्यूल नवंबर में शुरू होना था लेकिन अब शाहरूख खान की निजी दिक्कतें और कैटरीना कैफ की शादी को देखते हुए, सलमान खान ने टाईगर 3 का शूट पोस्टपोन करने का फैसला लिया था। शाहरूख खान को टाईगर 3 में अपने पठान के ही किरदार के साथ एक कैमियो शूट करना था। जहां पठान की शूटिंग, शाहरूख खान शुरू कर चुके हैं वहीं टाईगर 3 में शाहरूख के हिस्सों की शूट पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।

2022 के अंत में होगी तबाही

2022 के अंत में होगी तबाही

गौरतलब है कि पठान और टाईगर 3 यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्में हैं। जहां पठान से शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है वहीं टाईगर 3 के साथ सलमान खान - कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की धमाकेदार तिकड़ी, परदे पर तबाही मचाने आ रही है। दोनों ही फिल्मों को 2022 के अंत में रिलीज़ करने का प्लान बनाया गया है। और दोनों ही फिल्मों से बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

पाकिस्तान के टाईगर होंगे इमरान हाशमी

पाकिस्तान के टाईगर होंगे इमरान हाशमी

माना जा रहा है कि यशराज फिल्म्स और फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा, मिलकर इमरान हाशमी की एंट्री को भव्य बनाने वाले हैं और इस पर करोड़ों खर्च होगा। अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में इमरान का एंट्री सीन 10 करोड़ का होगा।इससे पहले एक था टाईगर और टाईगर ज़िंदा है में सलमान खान की एंट्री काफी धमाकेदार थी। फिल्म में इमरान हाशमी एक ISI एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे जो आखिरकार टाईगर और ज़ोया का जवाब होगा।

मनीश शर्मा की फिल्म टाईगर 3

मनीश शर्मा की फिल्म टाईगर 3

सलमान खान की इस फिल्म के लिए धमाकेदार तैयारी चल रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं मनीष शर्मा। जिन्होंने बैंड बाजा बारात से अपना डेब्यू किया था और शाहरूख खान की फैन से तारीफें और कटाक्ष दोनों बटोरे थे। ये फिल्म मनीष शर्मा के लिए भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी भारी भरकम एक्शन करते नज़र आएंगे।

स्पाई यूनिवर्स की तैयारी

स्पाई यूनिवर्स की तैयारी

दिलचस्प है कि पठान और टाईगर 3 के साथ आदित्य चोपड़ा, एक अलग स्पाई यूनिवर्स बनाने जा रहे हैं। पठान के लिए सलमान खान अपने टाईगर अवतार में कैमियो शूट कर चुके हैं। वहीं सब कुछ ठीक रहा तो शाहरूख खान भी सलमान खान की टाईगर 3 में अपने अपने पठान अवतार में ही एक कैमियो शूट करेंगे। खबरें ये भी हैं कि पठान और टाईगर की इस स्पाई यूनिवर्स में जल्दी ही जुड़ सकते हैं अपनी फिल्म वॉर के किरदार के साथ ऋतिक रोशन। ऋतिक रोशन की वॉर सीक्वल की तैयारी भी इसी लाईन पर की जा रही है।

बंपर बॉक्स ऑफिस का प्लान

बंपर बॉक्स ऑफिस का प्लान

ब्लॉकबस्टर स्टारकास्ट से सजी यशराज फिल्म्स की दो महत्त्वाकांक्षी फिल्में पठान और टाईगर 3 के लिए आदित्य चोपड़ा ने बिल्कुल अलग प्लान तैयार किया है। इस प्लान के मुताबिक, पठान और टाईगर 3 आठ हफ्तों तक केवल थिएटर में चलेंगी। आठ हफ्तों से पहले इन्हें स्ट्रीम करने का अधिकार किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास नहीं होगा। आदित्य चोपड़ा नहीं चाहते कि 4 ही हफ्तों में थिएटर से ओटीटी पर आकर ये फिल्में, दर्शकों से बेहतरीन सिनेमा का अनुभव छीन लें और बॉक्स ऑफिस से धुंआधार कलेक्शन का मौका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X