..................... Tiff between Akshay Kumar and Bhushan Kumar continues in 2019 - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने बॉयोपिक फिल्म की रिजेक्ट- अब बैक टू बैक हो रही है फिल्में क्लैश!

जबसे अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार बॉयोपिक मुगल को रिजेक्ट किया है, भूषण कुमार के साथ उनके अनबन की खबरें शुरु हो गईं। दोनों ने इस बात से इंकार किया। लेकिन इनकी फिल्मों को देखा तो मतभेद की बात सही लगती है। 2019 में अक्षय कुमार की दो फिल्मों के सामने भूषण कुमार अपने बैनर की फिल्में उतार रहे हैं। यानि की धमाकेदार क्लैश।

भूषण कुमार से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- मेरी अक्षय कुमार जी के साथ बहुत अच्छी दोस्ती है। हमने इतनी सारी फिल्में साथ की हैं। मुगल को लेकर जो भी वजह थी, वह सिर्फ हमारे और उनके बीच की वजह थी, जिस वजह फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई। लेकिन हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

 Akshay Kumar

लेकिन 2018 में ही अक्षय कुमार की गोल्ड के सामने भूषण कुमार की सत्यमेव जयते रिलीज हुई थी। जाहिर है अक्षय- जॉन की इस धमाकेदार क्लैश के बाद इनकी मनमुटाव की खबरें और भी सामने आने लगी। वहीं, ताजा बात करें तो 2019 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलने वाला है।

15 अगस्त 2019 को भूषण कुमार प्रोडक्शन की फिल्म 'बाटला हाउस' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी जॉन अब्राहम ही मुख्य किरदार में हैं। जबकि इसी दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की मिशन मंगल।

इसके बाद 6 सितंबर को अक्षय कुमार- करीना कपूर स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज़' के साथ क्लैश हो रही है अनुराग बसु की फिल्म, जिसके प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार। इस फिल्म में राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी दिखेंगे। जाहिर है यह भी एक जबरदस्त क्लैश साबित होगी।

देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार और भूषण कुमार की इस क्लैश सीरिज का अंत कब होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X