शाहरूख के चक्कर में आमिर की 'धूम 3' का टिकट महंगा?
साल 2013 एक ऐसा साल हैं जिसमें कई फिल्मों ने सौ करोड़ क्लब में धड़ल्ले से जगह बना ली है, जो मार्केट वैल्यू फिल्मों की चल रही हैं उसे देखकर तो लगता है कि आज कल फिल्मों का सौ करोड़ कमाना काफी आसान है। लेकिन आमिर खान के ऊपर इस बार डबल प्रेशर हैं एक तो उनकी आने वाली फिल्म धूम 3 को सौ करोड़ कमाना है और दूसरा उनकी फिल्म को चेन्नई एक्सप्रेस का रिकार्ड तोड़कर शाहरूख को हराना है।
इसलिए तो ही फिल्म ने एक नया दांव खेला है औऱ अपनी फिल्म का टिकट पांच सौ रूपये में बेचने की बात कही है ताकी टिकट कम भी बिके तो ज्यादा पैसे ले कर आये। खबर है कि यशराज बैनर की फिल्म धूम 3 का एक टिकट मल्टीप्लैक्स में पांच सौ रूपये में बिकेगा जिससे कि धूम के लिए पैसा कमाना आसान हो जायेगा।
देखते हैं कि मार्केट की इस स्ट्रेटजी के जरिए आमिर खान की फिल्म धूम 3 बॉक्सऑफिस पर कितनी कमाई करती हैं औऱ किसकी रिकार्ड तोड़ती है। इस फिल्म में अपने पच्चीस साल के करियर में आमिर खान खलनायक का रोल कर रहे हैं।
फिल्म में उनकी अभिनेत्री कैटरीना कैफ है तो वहीं फिल्म में आमिर खान, अभिषेक बच्चन औऱ उदय चोपड़ा के साथ नजर आयेंगे। फिल्म के बाद उदय चोपड़ा बतौर हीरो फिल्मों में काम नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि आमिर का इस फिल्म में डबल रोल है। फिल्म के गाने और एक्शन ने लोगों के मन में इसके प्रति उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
आगे की खबर स्लाइडो में..


Click it and Unblock the Notifications