हिट हो या फ्लॉप, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगी- आमिर खान

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकिन सिर्फ दर्शक ही नहीं.. बल्कि खुद स्टार्स भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म रिलीज से सिर्फ एक दिन पहले आमिर खान ट्विटर पर लिखा कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान हिट हो या फ्लॉप हो, चाहे यह जितनी भी कमाई करे.. लेकिन यह फिल्म मेरे लिए हमेशा खास और यादगार रहेगी।

1st Day 1st Show: 300 करोड़ की बर्बादी है 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'

आमिर ने इस पोस्ट में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के सारे कास्ट एंड क्रूो धन्यवाद कहा और खुशी जताई कि उन्हें आदित्य चोपड़ा ने इस शानदार फिल्म का हिस्सा बनने का मौका दिया। बता दें, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में हैं।

Aamir Khan

फिल्म रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर आमिर खान फैंस इस फिल्म से कुछ निराश हो सकते हैं। जाहिर है पीके और दंगल जैसी दमदार फिल्में देने के बाद आमिर खान से कुछ और बेहतरीन फिल्म की उम्मीद थी। विजय कृष्णा आचर्या की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कंटेंट के मामले में काफी बेदम साबित हुई है।

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर सकती है। दिवाली के एक दिन बाद रिलीज होने की वजह से फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी। साथ ही 4 दिनों के लंबे वीकेंड पर फिल्म 180 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। आमिर खान की अब तक सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है दंगल, जिसने 387 करोड़ की कमाई की थी.. देखना दिलचस्प होगा कि आमिर यह रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X