2018 में होगा KHAN धमाका.. दो सुपरस्टार्स.. और फिल्म की तैयारी शुरू!
अमिताभ बच्चन- आमिर खान स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फरवरी 2017 से फ्लोर पर आ जाएगी। कोई शक नहीं कि यह साल 2018 की धमाकेदार फिल्म होगी।
अमिताभ बच्चन- आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' अब धीरे धीरे अपनी गति पकड़ रही है। हालांकि फिल्म पहले ही काफी लेट हो चुकी है। लेकिन बता दें, फरवरी 2017 से फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।
अमिताभ बच्चन ने इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि वे आमिर खान के साथ काफी समय से काम करना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा संयोग नहीं बन रहा था। वहीं, आमिर भी बिग बी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2018 के दिवाली पर रिलीज होगी।
KHAN धमाका के लिए तैयार.. 300 करोड़ी फिल्म की झलक.. जल्द मिलेगी!

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कई कारणों से पोस्टपोंड होती चली गई। यहां तक कह दिया गया था कि फिल्म अब डिब्बे में बंद हो जाएगी। लेकिन अब फिल्म का आना फाइनल है।
फिल्म में आमिर खान मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। उम्मीद है दंगल की शूटिंग खत्म होते ही आमिर इस फिल्म पर काम शुरु कर देंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरु कर दी जाएगी।
वहीं, आमिर खान के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी लॉक किया गया है। बता दें, बिग बी ने एक बार फिल्म छोड़ दिया था। लेकिन आमिर के फाइनल होते ही बिग बी ने भी हरी झंडी दिखा दी।
गौरतलब है कि आमिर खान से पहले इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को फाइनल किया गया था। लेकिन ऋतिक फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहते थे। साथ ही वह फिल्म के पोस्टपोंड होने से परेशान थे। लिहाजा, उन्होंने फिल्म छोड़ दिया।
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान साल 2018 की दिवाली पर रिलीज होगी। बता दें, इसी डेट को ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 के लिए भी लॉक किया गया है। यानि की एक और टक्कर....
इससे पहले आमिर खान ने विजय कृष्णा आचर्या और यशराज बैनर के साथ फिल्म धूम 3 किया है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications





