Leak हो गई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कहानी, दिखेगी रोमांचक घटना, चौंक जाएंगे!
हाल ही में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन्हीं फिल्मों में से एक है आमिर खान की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान। हाल ही में इस फिल्म के ताबड़तोड़ मोशन पोस्टर रिलीज हो रहे हैं। वहीं आज कैटरीना का लुक सामने आया है। कल इस फिल्म के विलेन जॉन क्लाइव का रिलीज किया गया था। अब हैरानी वाली बात ये है कि विलेन का लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कहानी सामने आने का दावा किया जा रहा है।
[First LOOK: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से कैटरीना कैफ की पहली झलक- जबरदस्त खूबसूरत]
दरअसल, कल रिलीज हुए पोस्टर में जॉन क्लाइव एक क्रर अंग्रेज के तौर पर देखा जा सकता है जो सेना की एक टुकड़ी को हेड कर रहा है। जिसके बाद भारत के इतिहास से जुड़ी एक घटना याद आ गई है। 17वीं और 18वीं सदी के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के साथ-साथ भारत के कुछ हिस्सों में ठगों का राज चलता था। एक बार अचानक ईस्ट इंडिया कंपनी के कई कर्मचारी गायब होने लगे थे।
अंग्रेजों को जब ये बात पता चली तो कंपनी ने गायब हो रहे कर्मचारियों का रहस्य जानने के लिए स्लीमन नाम के एक अंग्रेज अफसर को भी भेजा था। उसने पता लगाया कि 200 सदस्यों का एक गिरोह है, जो लूट और हत्याएं करता है। उसके मुखिया का नाम बेहराम ठग था। अंग्रेजों ने इस गिरोह को पकड़ लिया और स्लीमन ने करीब 1400 ठगों को फांसी पर लटका दिया था।

ये कहानी इतिहास में दर्ज है वहीं भारतीय इतिहास में महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक ठगों का राज हुआ करता था। इनकी पहचान निर्दयी और नकारात्मक रही है। माना जा रहा है ठग्स इन्हीं सब बातों को आधार रख कर बनने वाली है। हालांकि ये सब मजह अफवाहें हैं कितनी सच हैं ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा। तो इसी बात पर आगे जानें ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications