'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का धमाकेदार CLIMAX.. लोकेशन से ही ब्लॉकबस्टर!
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में हो रही है। यहां फिल्म का अंतिम शेड्यूल शूट किया जा रहा है। दो दिनों पहले ही बिग बी जोधपुर पहुंचे हैं।
जोधपुर स्थित यह किला काफी लोकप्रिय है। खास बात है कि इस किले से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी नजर आता है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से पहले ही कुछ फिल्मों की शूटिंग यहां की गई है। हाल ही में कंगना रनौत ने मणिकर्णिका की शूटिंग भी खत्म की है।

सूत्रों की मानें तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का क्लाईमैक्स यहां फिल्माया जाएगा। जो कि काफी धमाकेदार होगा। विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2018 दिवाली पर रिलीज होगी। यह एक जबरदस्त एक्शन- एडवेंचर फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications