#ClearHai: खान ब्लॉकबस्टर है....300 करोड़ है...फिर भी इन्हें साथ नहीं नाचना!

आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए आदित्य चोपड़ा एक ढंग की हीरोइन नहीं ढूंढ पा रहे हैं लेकिन इसका कारण बहुत ही ठोस है। और ये वो गलती है जो ऋतिक रोशन नहीं करना चाहते थे पर आमिर से हो गई!

बॉलीवुड में दो तरह की हीरोइनें हैं - एक जिन्हें खान्स की फिल्म में काम करने से मतलब है। फिर चाहे रोल जैसा भी हो। और दूसरी वो जो कैसी भी खान फिल्म हो लेकिन केवल नाचने गाने के लिए फिल्म में काम नहीं कर सकतीं।

और यही कारण है कि आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को हर अच्छी हीरोइन रिजेक्ट कर दे रही है। कारण बस इतना सा है कि फिल्म में हीरोइन का रोल ठीक से लिखा ही नहीं गया है।

thugs-hindostaan-does-not-have-significant-role-for-actress

यही कारण है कि ऋतिक ने फिल्म की स्क्रिप्ट बदलने की डिमांड की थी क्योंकि वो जानते थे कि कोई भी दमदार हीरोइन ये रोल नहीं करेगी। और वो चाहते थे कि फिल्म में हीरोइन का रोल इतना मज़बूत किया जाए कि इसे हर अच्छी एक्ट्रेस करना चाहे।

इस बीच ऋतिक ने स्क्रिप्ट लौटाई और आमिर ने पढ़ी। आमिर ने बिना कोई बदलाव किए फिल्म के लिए हां कर दी और ऋतिक को बिना बताए आमिर खान से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

लेकिन बात फिर वहीं आकर अटक चुकी है। हर अच्छी हीरोइन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का रोल रिजेक्ट कर चुकी है। वहीं जो इस रोल के लिए ज़ोर लगा रही हैं, उन पर ये रोल जंचेगा नहीं ये गारंटी है।

वैसे मिलिए बॉलीवुड की असली HEROES से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X