SShhh: इस सुपरस्टार एक्ट्रेस के सुपरस्टार बॉयफ्रेंड रातों रात घर छोड़कर भाग गए!
हाल ही में एक सुपरस्टार कपल की चर्चा काफी ज़ोरों पर है। माना जा रहा है कि ये सुपरस्टार बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को रातों रात बिना बताए घर छोड़कर भाग गए और गर्लफ्रेंड का तमाशा बनकर रह गया।
गपशप गली में आजकल एक अफवाह ज़ोरों पर है। खबर है कि एक सुपरस्टार कपल काफी समय से अपने रिलेशनशिप को संभालने की कोशिश कर रहा था। यहां तक कि एक ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने साथ में अपने रिश्ते को एक मौका देने की कोशिश की।
लेकिन एक शूटिंग के लिए गर्लफ्रेंड बाहर थीं और बॉयफ्रेंड ने रातों रात अपना सामान पैक किया और घऱ छोड़कर, बिना बताए चले गए। लौटकर आने पर गर्लफ्रेंड ने जब कमरा देखा और उनकी चीज़ें वहां नहीं देखी तो हैरान रह गईं।

लड़की ने अपने पार्टनर को काफी कॉल किए लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि वो इस रिलेशनशिप को बिना बात किए और बिना बोले छोड़कर चले गए।
इस बात का असर गर्लफ्रेंड पर काफी ज़्यादा पड़ा और उनके करियर ने भी काफी कुछ गलत होता गया। लेकिन अब एक बार फिर से उनके करियर में और निजी ज़िंदगी में सब कुछ ठीक है क्योंकि आखिरकार उनके पास सुपरस्टार दोस्त जो हैं!


Click it and Unblock the Notifications