SShhh: अपनी मां की आत्मा से बात कर रहे थे एक्टर...शूटिंग रोक कर
हाल ही में बॉलीवुड में एक अफवाह तेज़ी से फैल रही है लेकिन अफवाह किसके बारे में है, ये कोई नहीं बताना चाह रहा है। अगर सूत्रों की मानें तो एक बॉलीवुड एक्टर हाल ही में अपनी शूटिंग कर रहे थे, एक सीरियल के सेट पर और उन्होंने शूटिंग घंटों रूकवा दी।
लेकिन शूटिंग क्यों रूकी ये पता है? क्योंकि वो एक्टर अपनी मां की आत्मा से बात कर रहे थे और नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें बीच में टोके। बस इसलिए शूटिंग घंटों रूकी रही। अब एक्टर कौन है पता नहीं।

कुछ दिनों पहले एक और खबर थी कि इस एक्टर ने एक डांस रियलिटी शो पर प्रतिभागियों को भभूत खिलाया और स्टेज पर ही आकर कुछ अजीब से मंत्र पढ़ने लगे। हालांकि कोई नाम नहीं ले रहा है लेकिन सबका कहना है कि ये सुपरस्टार एक्टर दरअसल, काम की कमी की वजह से डिप्रेशन से लड़ रहे हैं।
[#Ready2Enter: किक 2 से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे!]
बॉलीवुड की कुछ अफवाहें या यूं कहिए राज़ हैं जो कहीं पुरानी गपशप गलियों में दफन हैं। अब ना कोई इनके बारे में बात करता है और ना ही कोई इनको याद करना चाहता है।
ये सारी अफवाहें बस कुछ अनसुलझी पहेलियां बनकर रह गईं। सच थीं या झूठ ये किसी को नहीं पता लेकिन इनमें से कुछ ने फैन्स को चौंकाया औऱ कुछ ने उन्हें उकसाया।
['सलमान जैसे लोग लॉन्च करते हैं फिर एहसान जताते हैं!' - गोविंदा]
पर इन दफन राज़ को परदे के पीछे ही रहने देने के लिए काफी मेहनत की गई। जानिए बॉलीवुड की वो पहेलियां जो कभी सुलझ ही नहीं पाईं!
सलमान असिन की शादी
पता नहीं आपको ये खबर पता है या नहीं लेकिन सलमान खान और असिन की लोगों ने शादी तक करा दी और असिन को मेसेज पर मेसेज मिलने लगे थे। वहीं सलमान खान ने तो मज़े लेते हुए इस खबर पर रिएक्ट भी किया था कि आखिरकार कर ही ली। लेकिन ये खबरें क्यों उड़ी किसी को नहीं पता।
मलाईका अरोड़ा खान - अर्जुन कपूर
मलाईका और अर्जुन की करीबी, अरबाज़ - मलाईका के तलाक की वजह मानी जा रही है। इतना ही नहीं, मलाईका और अर्जुन का नाम पहले भी साथ आ चुका है लेकिन इनके रिश्ते का सच किसी को नहीं पता।
परवीन बाबी - अमिताभ बच्चन
परवीन बाबी अपने करियर की बुलंदी पर थीं कि अचानक गायब हो गई थीं, 6 साल बाद वो वापस लौटीं इन बयानों के साथ - अमिताभ बच्चन उन्हें मारना चाहते हैं। उन्हें क्या हुआ था, उनके साथ क्या दिक्कत थी किसी को नहीं पता। कुछ साल पहले महेश भट्ट खुलकर बाहर आए थे कि उन्हें पर्सनैलिटी डिज़ऑर्डर था।
शाहरूख खान प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्कैंडल जिसका सच कोई नहीं जानता। प्रियंका चोपड़ा और शाहरूख खान के बीच क्या था, क्या मीडिया ने इस रिश्ते को गलत दिखाया, क्या ये रिश्ता गलत था...ये जवाब किसी के पास नहीं हैं।
अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर
जिन्हें नहीं पता, अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा, करिश्मा की भाभी हैं। यानि उनकी बुआ रितु नंदा की बहू। और इसी शादी के दौरान अभिषेक करिश्मा करीब आए थे। फिर उनकी सगाई हुई और टूटी। लेकिन क्यों इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कुछ का कहना है कि बबीता ने काफी पैसों की डिमांड की थी।
रेखा - अमिताभ बच्चन
इस सिलसिले के बारे में सब जानते हैं लेकिन जो सब नहीं जानते हैं वो है गवाह। हाल ही में प्रेम चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक फिल्म बना रहे थे जिसमें रेखा थीं पर वो फिल्म कभी पूरी नहीं हुई क्योंकि रेखा शाम की डेट्स नहीं देती थीं, क्योंकि अमिताभ उनसे मिलने आते थे...Weird!
रेखा - फरज़ाना
फरज़ाना रेखा की सेक्रेटरी हैं। लेकिन कई लोगों का मानना है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। फरज़ाना कभी भी रेखा से अलग नहीं दिखतीं। अब सच क्या है कोई नहीं जानता लेकिन ये तो तय है कि रेखा का हर सच बस एक इंसान जानता है - फरज़ाना!
जॉन बिपाशा
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का एक दिन अचानक ब्रेक अप हो गया। और फिर एक दिन अचानक उनकी बीवी सबके सामने आ गई। इसके बीच के दिनों की कहानी किसी को नहीं पता।
लव ट्राएंगल
ऋतिक सुज़ैन का अचानक तलाक हुआ। लेकिन फिर खबरें आईं कि ये तलाक अर्जुन रामपाल के कारण हुआ। हालांकि ऋतिक ने इस दौरान सुज़ैन का साथ दिया और इन अफवाहों को झूठा कहा। पर ये खबरें कभी खत्म नहीं हुईं। इस लव ट्राएंगल का एंगल कोई कभी नहीं जान पाया।


Click it and Unblock the Notifications








