'कभी ईद कभी दिवाली' से जुड़ी ये स्टारकास्ट, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम की दमदार एंट्री!
कभी ईद कभी दिवाली की बात करें तो सलमान खान इसको लेकर काफी चर्चा में हैं और फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान ने अपनी अगली 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। शूटिंग के पहले दिन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सलमान के साथ शामिल हुईं। दोनों ने शहर में एक दमदार एक्शन सीन शूट किया। हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से आयुष शर्मा और जहीर इकबाल ने किनारा कर लिया है।
अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वे फिल्म में सलमान के भाइयों की भूमिका निभाएंगे।

हालिया खबरों की मानें सलमान, फरहाद और पूरी टीम कुछ कॉमिक टाइमिंग वाले अभिनेताओं की तलाश में थे और एक अच्छी खोज के बाद उन्होंने तीन भाइयों की भूमिका निभाने के लिए जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव को चुना।
तीनों आज सलमान के साथ मुंबई के एक सेट पर जुड़ेंगे। उनके अलावा फिल्म में शहनाज गिल भी नजर आएंगी। उन्हें पिछले हफ्ते फिल्म की शूटिंग करते देखा गया था और सेट से उनका फर्स्ट लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया था।
रिपोर्ट यह भी बताती है कि कलाकारों में और नाम जोड़े जा रहे हैं और निर्माताओं द्वारा इस सप्ताह शीर्षक के साथ एक घोषणा की जाएगी। सलमान खान की बात करें तो इसके अलावा वो किक 2 और टाइगर 3 जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications