इस न्यू स्टार ने कहा- ''मुझे अक्षय कुमार के बंगले जैसा घर चाहिए....''
जी हां, यह कहना है 'बार बार देखो' स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा का। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें अक्षय कुमार के बंगले की तरह ही अपना घर चाहिए। हम्मम.. बता दें, सिद्धार्थ और अक्षय फिल्म ब्रदर्स में साथ दिख चुके हैं और दोनों में अच्छी दोस्ती है।
[अक्षय कुमार की धमाकेदार है तैयारी.. शाहरूख, सलमान.. बच के!]

सिद्धार्थ ने कहा- मुझे एक बहुत बड़ा, आलीशान, sea facing घर चाहिए.. जिससे एक जिम भी जुड़ी हो। वह मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए सही रहेगी। मुझे कुछ वैसा घर चाहिए, जैसी अक्षय कुमार की है।
यहां देखिए अक्षय कुमार के घर की तस्वीरें-
अक्षय वाइफ ट्विंकल और दोनों बच्चे आरव और नितारा के साथ अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रहते हैं।
उनका यह आलीशान डुप्लेक्स जुहू बीच के सामने बना हुआ है। घर का इंटीरियर उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना ने किया है।
ग्राउंड फ्लोर पर लिविंग एरिया, डाइनिंग एरिया, किचन, होम थिएटर और अक्षय कुमार का क्लोजेट है।
अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन पड़ोसी हैं। जुहू स्थित सी-फेसिंग इस बिल्डिंग में दोनों का आशियाना है। अक्षय यहां पिछले कुछ सालों से रह रहे हैं।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का गार्डेन एरिया कुछ ऐसा खूबसूरत दिखता है।
डाइनिंग रूम ही अगर इतना खूबसूरत हो तो आप समझ गए होंगे की घर कितना खूबसूरत होगा वो भी जब अपने घर का इंटिरियर खुद ट्विंकल खन्ना ने किया हो।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जो अपनी जिंदगी बेहद सिंपल तरीके से जीना चाहते हैं और उसी तरह से वो रहते भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








