#GuessWho: यहां से COPY थी ये सुपरस्टार फिल्म...करोड़ों देकर मामला दबा दिया
हाल ही में एक सुपरस्टार की फिल्म तब कंट्रोवर्सी से घिरी जब एक लेखक ने फिल्म पर चोरी का आरोप लगाया गया। लेकिन फिर करो़ड़ों देकर मामले को रफा दफा कर दिया गया। और शायद हमें पता है कि ये फिल्म कौन सी है!
बॉलीवुड में कॉपी करना सबसे आसान काम है और मुश्किल भी। मुंबई मिरर में बिना किसी नाम के एक बड़ी ही दिलचस्प खबर छपी है। लेकिन हमें शायद पता है कि यहां किसकी बात हो रही है तो हम पूरा मामला आपके सामने रख दे रहे हैं।
हाल ही में एक सुपरस्टार फिल्म थी जिस पर चोरी के आरोप लगे। कहा गया कि फिल्म की कहानी एक नाटक से उठाई गई। और इस नाटक के लेखक ने फिल्म पर चोरी के आरोप लगाए।

अब फिल्म से जुड़े थे बड़े बड़े नाम, सुपरस्टार फिल्म, सुपरस्टार एक्टर, सुपरस्टार डायरेक्टर और एक बहुत बड़ा बैनर। इसलिए प्रोड्यूसर ने मामले को रफा दफा करने के लिए 6.75 करोड़ उस लेखक को दिए और अपना मुंह बंद रखने को कहा।
क्योंकि फिल्म के आसपास कोई निगेटिव पब्लिसिटी नहीं चाहता था और फिल्म की सक्सेस को लेकर सब बड़े कॉन्फिडेंट थे। वहीं उस लेखक को शायद फिल्म लिखने के लिए इतना पैसा नहीं मिलता जितना अपना मुंह बंद रखने के लिए मिला।
लेकिन हुआ कुछ और। फिल्म हो गई सुपरफ्लॉप और अब पछता कर कोई फायदा नहीं। लेकिन वाकई मोहनजोदड़ो ने काफी नुकसान किया - ऋतिक के करियर का और यूटीवी के पैसों का! OOPS!
हालांकि कॉपी करने में बॉलीवुड कितना माहिर है वो देखिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications











