Sidharth-Kiara wedding: इस शख्स के कहने पर किले में शादी कर रहे सिद्धार्थ-कियारा, आज लेंगे सात फेरे

Sid Kiara Sangeet

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने शाही अंदाज में भव्य शादी करने का फैसला किया और इसके लिए वो डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। दोनों के संगीत और मेंहदी की रस्में हो गई हैं और अब शादी की तस्वीरों का इंतजार है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उन्हें इस तरह से शादी करने की सलाह किसने दी है?

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना कैफ ने इस कपल को रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की सलाह दी थी। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैटरीना से इसके बारे में सलाह मांगी थी और उन्होंने अपना निजी अनुभव शेयर किया। उन्होंने ही सिद्धार्थ और कियारा को रॉयल वेडिंग करने की सलाह दी थी और बताया कि रॉयल फोर्ट में शादी करने का अनुभव कितना खूबसूरत होता है।

इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को शादी करने के लिए फाइनल किया है। बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बावड़ा में हुई थी। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी भी खूब सुर्खियों में रही थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई थी।

सिड-कियारा की हुई संगीत सेरेमनी

सिड-कियारा की हुई संगीत सेरेमनी

सोमवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की संगीत की रस्म हुई। साथ ही हल्दी और मेंहदी की रस्म भी सोमवार को ही की गई है। सोमवार को सूर्यगढ़ पैलेस पूरी तरह से गुलाबी रंग से सजा हुआ था। संगीत के फंक्शन में कियारा के भाई से लेकर पूरे परिवार ने परफॉर्म किया।

करण और शाहिद ने किया डांस

करण और शाहिद ने किया डांस

कई रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर और करण जौहर ने भी संगीत के फंक्शन में 'डोला रे डोला' पर परफॉर्म किया। पूरे परिवार और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी के दोस्तों ने संगीत के फंक्शन को खूब इन्जॉय किया है।

आज होगी शादी

आज होगी शादी

आज सिद्धार्थ और कियारा की शादी में भी बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। आज शादी में देश के मशहूर अलग-अलग पकवानों के अलावा 10 अलग-अलग देशों के डिशेज के भी इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X