OMg..तो इसीलिए प्रियंका चोपड़ा ने ठुकरा दिया 30 करोड़ का ऑफर!
[गपशप] प्रियंका चोपड़ा फिलहाल बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। न हमें इसमें कोई शक है न ही इंडस्ट्री के लोगों को। वहीं, ताजा खबर के अनुसार भी जाहिर है कि प्रियंका के पास फिल्में और प्रोजेक्ट्स की ढ़ेर है।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में तीन टीवी शो को 'न' कहा है, जिसके लिए लगभग 30 करोड़ की ऑफर दी गई थी। लेकिन अपनी टाइट शेड्यूल की वजह से प्रियंका ने सारे शोज को इंकार कर दिया।
दरअसल, प्रियंका को तीन अलग अलग चैनल्स के टीवी रिएलिटी शो ऑफर हुए थे। जिनमें से एक लिए उन्हें 10 करोड़ ऑफर किया गया। फिर बाकी दो चैनल्स ने भी उतनी ही अमाउंट की पेशकश की। लेकिन प्रियंका ने तीनों ही शो को न कर दिया।
माधुरी- ऐश्वर्या के बाद अब दीपिका- प्रियंका होंगी आमने- सामने.. लेकिन कहां !
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की प्रमोशन भी प्रियंका की लिस्ट में है। इसके अलावा भी प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट्स है। लिहाजा, उन्हें किसी भी टीवी शो के लिए टाइम निकाल पाना काफी मुश्किल है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



