..तो इस कारण कैटरीना नहीं गई थीं 'ऐ दिल है मुश्किल' की स्क्रीनिंग में!
कैटरीना कैफ करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की स्क्रीनिंग में नहीं गई थीं। इसका क्या कारण है, आइए जानते हैं।
कोई भी पार्टी हो या कोई भी ईवेंट करण जौहर अपनी दोस्त कैटरीना कैफ को हमेशा ही एक कंफर्ट ज़ोन में रखते हैं। खासतौर पर कैटरीना के रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद ज्यादा करण कैटरीना के लिए काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। वहीं जब करण की फिल्म ए दिल है मुश्किल की स्क्रीनिंग पर करण ने कैटरीना को बुलाया तो उन्होंने आने से मना कर दिया।

अपने इतने खास दोस्त की इस स्क्रीनिंग में कैटरीना का न आना काफी सुर्खियां बटोर ले गया। इस स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर सहित काफी सेलेब्स शामिल हुए थे, सिवाय कैटरीना कैफ के।
#Attention: एक रीमेक और एक साथ - सलमान , अक्षय, अजय और सनी देओल!
अब इसके पीछे कारण क्या है, ये तो ठीक से पता नहीं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं रणबीर कपूर की मौजूदगी के। जी हां..रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा के साथ इस स्क्रीनिंग में आए थे। हो सकता है कैटरीना के न आने का कारण यही हो।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करण ने कैटरीना को बुलाया था, लेकिन कैटरीना ने खुद को इससे दूर रखा। कारण साफ है, रणबीर कपूर की मौजूदगी। बहरहाल, ये सब तो बस कयास ही हैं, असली कारण क्या है, ये तो खुद कैटरीना ही बता सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications