REVEALED: यूं बने सलमान खान बॉलीवुड के 'सुल्तान'.. बस अचानक ही!
प्रेम, दबंग, भाईजान और अब सुल्तान.. सलमान खान फिल्मों में जब जैसा किरदार निभाते हैं, उन्हें उनकी फैंस वही नाम दे देते हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि सलमान खान की फिल्मों का नाम काफी सोच समझ कर रखा जाता है। जिससे पब्लिक बहुत जल्दी कनेक्ट हो सके।
बहरहाल, ईद पर रिलीज होने को तैयार सुल्तान के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जी हां, सुल्तान का नाम बस यूं ही फट से रखा गया। और इस फिल्म का नाम ना ही निर्देशक अली अब्बास जफर ने रखा है, ना ही आदित्य चोपड़ा ने। बल्कि इस फिल्म का नाम रखा है निर्माता रमेश तौरानी ने।
'सलमान खान की 'सुल्तान' से भिड़ना.. मतलब SUICIDE करना..'
रमेश तौरानी ने बहुत सालों पहले ही इस टाइटल की राइट्स ले ली थी। सूत्रों की अनुसार, सलमान खान ने इनसे बात की और वे अपनी टाइटल देने के लिए तुरंत ही राजी हो गए। यहां तक की रमेश तौरानी ने इस टाइटल के लिए यशराज फिल्म्स से कोई पैसे भी नहीं लिए।
हम्मम.. दरअसल खान परिवार से रमेश तौरानी की काफी पुरानी पहचान रही है। लिहाजा, कुछ यूं मिला आदित्य चोपड़ा को अपना सुल्तान।
यहां जानें सलमान खान की सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications

