TJMM: तो इस वजह से श्रद्धा कपूर-रणबीर कपूर साथ-साथ नहीं कर रहे फिल्म को प्रमोट, सामने आई बड़ी वजह

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर और गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का यूथ खासकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लव रंजन की अन्य फिल्मों की तरह यह भी पूरी तरह से कार्मिशियल ड्रामा है। सिने प्रेमियों को लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्में पसंद आती है और उम्मीद की जा रही है कि, यह फिल्म काफी पसंद आएगी।
फिल्म को जोर शोर से प्रमोट किया जा रहा है। लेकिन, सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मिलकर साथ में नहीं प्रमोट कर रहे हैं। इसे लेकर लगातार गॉसिप जारी है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि दोनों साथ में फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई हा।
लव रंजन दरअसल, नहीं चाहते कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में इस फिल्म को प्रमोट करें। फिल्म के ट्रेलर के साथ ही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को पसंद की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिया कि, दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। लेकिन, फिर भी दोनों को लव रंजन ने साथ में आने से मना कर दिया है।
इसके पीछे वजह ये है कि लव रंजन चाहते हैं कि सीधे थियेटर में स्क्रीन पर ही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आएं। लव रंजन का मानना है कि इससे दोनों को देखने की एक्साइटमेंट दर्शकों के बीच बनी रहेगी। लव रंजन चाहते हैं कि इस जोड़ी की फ्रेशनेस रिलीज तक बनी रहे। प्रमोशन में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में तस्वीरें भी नहीं क्लिक करवा रहे हैं।
फिल्म के प्रमोशन को लेकर इस तरह से प्लानिंग की गई है कि दोनों अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग अंदाज में प्रमोट कर रहे हैं। फिल्म का अब तक जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा अनुभव सिंह बस्सी भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications