#ClearHai...कभी नहीं...कतई नहीं...माफ नहीं करेंगे सलमान खान!
अरिजित सिंह ने भले ही सलमान खान से माफी मांग ली है लेकिन उन्हें सलमान का एक डॉयलॉग याद कर लेना चाहिए कि एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता। तो बस सलमान खान भी अपने से पंगे लेने वालों के साथ कुछ ऐसे ही हैं।
[मैंने सलमान को माफ किया पर मेरे पिता को किसने मारा?]
सलमान खान भूल भले ही जाएं पर माफ कभी नहीं करते हैं। यही कारण है कि एक बार किसी ने उनसे पंगा ले लिया तो फिर जीवन भर का रोना तय है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने सलमान के इस एटीट्यूड को नज़र अंदाज़ कर अपना अलग रास्ता बनाया।
["सलमान - लूलिया के साथ डांस करना इतनी बड़ी बात भी नहीं!" - अभिषेक बच्चन]
और हमें पूरा भरोसा है कि अरिजित सिंह भी उसी श्रेणी में आएंगे। पहली बात तो ये कि उन्हें सलमान खान से माफी मांगने की कोई ज़रूरत नहीं थी और अब जब उन्होंने माफी मांग ही ली है तो उन्हें ये भी जान लेना चाहिए कि सलमान खान माफ कभी नहीं करते।
आज तक जिसके साथ भी उनकी अनबन हुई वो सलमान के साथ वापस पैच अप नहीं कर पाया सिवाय शाहरूख खान के। जानिए वो लोग जिन्हें कभी नहीं मिली सलमान की माफी -


Click it and Unblock the Notifications