OMG.. इसलिए तैमूर को घर में छोड़कर करीना चली गईं लंदन
जानिए क्यों करीना कपूर तैमूर को भारत में छोड़कर लंदन चली गईं। आप भी जानिए इसका कारण।
करीना कपूर इन दिनों लंदन में एक चाय कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग में गई हुई हैं लेकिन उन्होंने कईयों आश्चर्यचकित कर दिया कि वो तैमूर को साथ मे लेकर नहीं गई हैं। एक पॉपुलर साइट की माने तो करीना कपूर तैमूर को लेकर चिंतित थी इसलिए उन्होंने छोड़कर चली गईं।
दरअसल तैमूर अभी काफी छोटे हैं और लंदन का मौसम कब कैसे बदल जाए कोई नहीं जानता इसलिए करीना कपूर को डर था कि कहीं इस वजह से तैमूर की तबियत खराब ना हो जाए। इसके अलावा करीना ये भी चाहती थी कि पापा सैफ अली खान भी अपने बेटे के साथ कुछ समय बिताएं।

इस बारे में सैफ अली खान और करीना कपूर पहले भी बोल चुके हैं कि तैमूर के साथ दोनों में से कोई एक हमेशा रहते हैं।फिलहाल जब करीना लंदन गई हैं तो सैफ अली खान ने अपने सारे काम को स्थगित कर दिया है। हालांकि अपने बेबी को अकेला छोड़कर जाने की वजह से कई बार करीना कपूर की आलोचना भी हुई है।
लेकिन करीना कपूर ने तब भी सभी को करारा जवाब दिया था और कहा था कि लोग इस तरह की चीजों पर आलोचना करते हैं लेकिन मुझे चिल्ला चिल्लाकर बताने की जरूरत नहीं है कि मैं अपने बच्चे से कितना प्यार करती हूं।


Click it and Unblock the Notifications