विकी कौशल ने इस तरह पूरे फिल्मी अंदाज़ में कैटरीना को किया शादी के लिए प्रपोज़, एक्ट्रेस ने तुरंत कर दी हां
रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 7 - 9 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और अब इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट ने विकी कौशल के रोमांटिक से फिल्मी प्रपोज़ल के बारे में खुलासा किया है। इस रिपोर्ट की मानें तो विकी कौशल कैटरीना कैफ की पसंदीदा Cookies, उनके फेवरिट Baker से बनवाकर ले गए।
जब विकी कैटरीना के घर पहुंचे और उन्हें Cookies का डब्बा पकड़ाया तो अंदर एक नोट था जिस पर लिखा था - Will You Marry Me। साथ ही एक अंगूठी भी दी। कैटरीना ने हां बोलने में देर नहीं लगाई और तुरंत हां कर दी।

सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ और विकी कौशल को डेट करते ज़्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन लॉकडाउन और कोरोना में दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। बात करें शादी की तो ये 7 - 9 दिसंबर के बीच होने वाली है। ये शादी एक Royal Wedding होगी जहां केवल दोनों के परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे। शादी के लिए मंडप लगेगा, राजस्थान के जोधपुर शहर में।
ये एक Big Fat Punjabi Wedding होगी जहां हल्दी, मेहंदी, सात फेरे होंगे। इसके बाद दोनों चर्च के रीति रिवाज़ों से भी शादी करेंगे।कुछ रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि अपनी शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक लंबा ब्रेक लेने वाले हैं। उसके बाद ही वो अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे।

अगस्त में हुआ है रोका ?
विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रोके की खबर अगस्त में ही उड़ चुकी है और कहा गया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इन खबरों का खंडन भी कैटरीना की टीम ने किया और विकी कौशल का परिवार इन पर हंसता नज़र आया। कहा जा रहा है कि अभी भी विकी कौशल के पिता शाम कौशल इस शादी के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि विकी कौशल के करियर के लिहाज़ से ये एक गलत कदम हो सकता है।

परिवार कर रहा है शॉपिंग
कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान इन सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि उनके बारे में पिछले 15 सालों से ऐसी खबरें उड़ रही हैं और अब तो वो भी जानना चाहती हैं कि ऐसा क्यों होता है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के लिए हामी नहीं भरी है और वो अकसर ही मीडिया के साथ आंख मिचौली खेलते रहे हैं। लेकिन उतनी ही बार विकी कौशल को कैटरीना के घर के बाहर कैमरों ने कैद किया है। वहीं कैटरीना की मां और बहन इसाबेल हाल ही में पारंपरिक परिधानों की शॉपिंग करते दिखाई दीं।

दोस्तों ने दिए हैं हिंट
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की डेटिंग की खबरों ने ज़ोर तब पकड़ा जब 2019 में विकी कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही एक दीवाली पार्टी से एक ही साथ निकले। और एक ही साथ चल दिए। वहीं दोनों के दोस्तों ने भी अलग अलग मौकों पर उनके साथ होने के कई हिंट दिए। एक शो में तो अक्षय कुमार - करण जौहर के साथ सूर्यवंशी का प्रमोशन करने पहुंची कैटरीना कैफ को करण जौहर ने कहा कि उनके घर सब कुशल - मंगल है और लोगों को हिंट लेने में देर नहीं लगी।

यूं हुआ था खुलासा
वहीं एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने भी एक शो के दौरान, दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी थी। हर्षवर्धन कपूर से एक चैट शो में पूछा गया कि बॉलीवुड के बारे में एक ऐसी अफवाह बताईए जो आपको लगता है कि सच हो। इस पर हर्षवर्धन कपूर ने जवाब दिया कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल डेट कर रहे हैं, ये सच है। जैसे ही हर्ष ने ये बोला उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कैमरों में कहा, उम्मीद है इस वजह से मैं मुश्किल में ना पड़ जाऊं।

करण जौहर ने बना दी जोड़ी?
कभी कभी तो फैन्स ने कैटरीना की ऐसी तस्वीरें शेयर की जहां वो उन कपड़ों में दिखाई दीं जो विकी कौशल के हैं और फैन्स को ये याद रखने में ज़्यादा देर नहीं लगी। विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच ये सारा माजरा शुरू हुआ, करण जौहर के शो कॉफी विद करण से जहां विकी कौशल ने बताया कि कैटरीना कैफ को देखकर उनकी धड़कनें बढ़ जाती हैं। ये एपिसोड आधे लोगों ने बस विकी कौशल के उस रिएक्शन को देखने के लिए देखा होगा।

दोस्तों ने दिया हिंट
कैटरीना कैफ के खास दोस्त और सलमान खान के स्टाईलिस्ट एशली रिबेलो ने इस साल कैटरीना कैफ को जन्मदिन की बधाई दी थी उनकी इस प्यारी सी तस्वीर के साथ। साथ ही उन्होंने लिखा कि काश ये जल्दी सच हो जाए। अब इस बार विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें सच हैं या एक बार फिर ये अफवाहें ही निकलेंगी तो ये 7 दिसंबर के बाद ही पता चलेगा। तब तक आप भी इंजॉय करिए कैटरीना के ये Bridal Looks.


Click it and Unblock the Notifications