DHAMAKA: 'हाउसफुल 4' की तैयारी शुरू.. अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे ये क्रिकेट सुपरस्टार!

By Neeti

'हाउसफुल 3' इस साल की सफल फिल्मों में से एक है। साजिद नाडियावाला के बैनर तले हाउसफुल सीरिज बॉलीवुड की सुपरहिट सीरिज बन चुकी है। इस फ्रैंचाइजी की सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। लिहाजा, अब इसका पार्ट 4, यानि की हाउसफुल 4 पर भी प्लानिंग की जा रही है।

Housefull 4

ताजा अफवाहों की मानें तो फिल्म हाउसफुल 4 के लिए ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली अप्रोच किया गया है। बता दें, ब्रेट ली फिलहाल बॉलीवुड फिल्म 'अनइंडियन' में भी नजर आने वाले हैं। लेकिन फिलहाल हाउसफुल 4 को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

क्रिकेट के 'सुपरस्टार'.. ये रही पहली बॉलीवुड मसाला फिल्म!

गौरतलब है कि जब ब्रेट ली इस बारे में सवाल किया गया तो क्रिकेटर ने ना हामी भरी.. ना ही अफवाह से इंकार किया। ब्रेट से जब हाउसफुल 4 के लिए अप्रोच होने का सवाल किया गया तो उन्होंने सीधा कह दिया- I don't know....

'रूस्तम' के बाद.. अक्षय कुमार का नया धमाका.. रिलीज डेट के साथ!

रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेट ली ने डाइरेक्टर अनुपम शर्मा के साथ प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला से मुलाकात की है। बहरहाल, अनइंडियन के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड पर बात करते हुए ब्रेट ली बताया कि उन्हें शाहरूख खान और प्रीती ज़िंटा बहुत पसंद हैं।

हम्म.. कोई शक नहीं कि यदि हाउसफुल 4 के लिए ब्रेट ली फाइनल हो जाते हैं, तो फैंस बहुत होंगे। क्योंकि कहीं ना कहीं फिल्म में अक्षय कुमार का होना तो फाइनल ही है। ऐसे में अक्षय कुमार और ब्रेट ली की जोड़ी तो धमाल मचा देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X