तो ये देखेंगी सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. सबसे पहले.. OUCH
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की स्पेशल स्क्रीनिंग सबसे पहले फिल्म की एक्ट्रेस ज्हू ज्हू और उनके परिवार के लिए कराई जाएगी।
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' का फैंस दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। अब ईद और भाईजान का कनेक्शन ही ऐसा है.. कि फैंस को महीनों पहले से ही सलमान खान की फिल्म का इंतजार होता है। हर साल की ब्लॉकबस्टर लिस्ट देखकर तो आप भी अंदाजा लगा सकते हैं।
[टॉप पर हैं शाहरूख तो क्या.. PROFIT तो अक्षय कुमार ले गए]
ट्यूबलाइट में सलमान खान के अपोजिट चीनी एक्ट्रेस ज्हू ज्हू को रखा गया है। और बता दें, यही वो लकी इंसान हैं, जो सबसे पहले यह फिल्म देखेंगी। जी हां, एक्ट्रेस ज्हू ज्हू और उनके परिवार के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।

सलमान खान की यह फिल्म इंडो-चीन वॉर के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में सलमान और ज्हू ज्हू के बीच रोमांटिक एंगल रखा गया है। जब चीनी एक्ट्रेस से सलमान के साथ काम करने का अनुभव पूछा गया तो.. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि मैं बेहद उत्साहित हूं कि मुझे सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











