"शाहरूख होंगे KING पर मुझे फिल्म में बस सलमान खान चाहिए"
काजल अग्रवाल अक्षय कुमार की स्पेशल 26 से लाइमलाइट में आई थीं। अब उनका कहना है कि शाहरूख खान किंग खान होंगे लेकिन उन्हें सलमान खान ही चाहिए।
शाहरूख खान और सलमान खान के बीच हंसी मज़ाक चलता रहता है। लेकिन उनके फैन्स में चलती रहती है टक्कर में। अब सलमान फैन लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं साउथ की सुपरस्टार काजल अग्रवाल।
काजल ने हाल ही में चिरंजीवी की 150वीं फिल्म साइन की है और इस फिल्म को करीना, कैटरीना और सोनाक्षी ने रिजेक्ट कर दिया था।

स्पेशल 26 में अक्षय कुमार के साथ काजल नज़र आ चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में उनकी सुई केवल एक ही नाम पर अटकती है। काजल का कहना है कि शाहरूख भले ही किंग खान होंगे लेकिन उनको केवल सलमान खान से मतलब है।
[मैं और सलमान ऐसी ही मिल - बांट कर जी रहे हैं! - शाहरूख]
उन्हें एक फिल्म करनी है और उस फिल्म के हीरो उन्हें सलमान खान ही चाहिए। बस उनका यही सपना है कि एक बार सलमान खान के साथ काम कर लें। काजल का कहना है कि वो जब छोटी थीं तब से सलमान खान की फैन हैं।
काजल ने सलमान खान के बारे में हाल ही में दिल खोलकर बात की। उन्होंने बताया कि हम दिल दे चुके सनम देखकर वो पागल ही हो गई हैं। अंदाज़ अपना अपना के समय वो काफी छोटी थीं लेकिन तब से उन्हें सलमान पर क्रश है। इसलिए बस उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म चाहिए सलमान के साथ।
[#Stardom: "शाहरूख - सलमान चाहते ही नहीं कि कोई और सुलतान बने!"]
वैसे काजल को शायद ये पता नहीं है कि सलमान खान भी कई हीरोइनें के काम पर पूरी नज़र रखते हैं। जानिए फिलहाल किस किस न्यूकमर पर नज़र रखे हुए हैं सलमान -
जैकलीन फर्नांडीज़
भले ही जैकलीन नई नहीं है लेकिन सलमान खान के लिए तो हैं ही। और अगर सूत्रों की मानें तो जैकलीन सलमान खान के साथ किक 2 में नज़र आएंगी। और अगर ऐसा हुआ तो ये उनकी साजिद नाडियाडवाला के साथ पांचवी फिल्म होगी।
साएशा सहगल
सलमान खान साएशा के शिवाय परफॉर्मेंस पर नज़र रखे हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्हें शिवाय के रशेज़ देखने की जल्दी अजय देवगन से ज़्यादा है। वो साएशा को पहले से जानते हैं और उन्होंने ही साएशा को हीरोइन बनने का आईडिया दिया था।
रिजेक्ट की प्रेम रतन...
साएशा के पास प्रेम रतन धन पायो का ऑफर आया। अब सलमान के साथ डेब्यू करने का मौका कौन छोड़ सकता है। लेकिन साएशा ने राजकुमारी मैथिली का किरदार विनम्रता से रिजेक्ट कर दिया। कारण बहुत ही साफ था, उनकी मां को लगा कि साएशा के लिए शिवाय से परफेक्ट डेब्यू नहीं हो सकता है।
एमी जैक्सन
सलमान खान की किक से एमी जैक्सन डेब्यू करने वाली थी लेकिन उस दौरान वो साउथ के सुपर डायरेक्ट शंकर के साथ आई नाम की फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में बंधी थीं। बाद में एमी ने अक्षय कुमार की सिंह इज़ ब्लिंग से डेब्यू किया। अब एमी पर सलमान की लगातार नज़र है।
कृति सैनन
कृति सैनन के लिए तो ये वाकई किसी उपलब्धि से कम नहीं है कि बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान, उन पर पूरी तरह से फिदा हैं। तभी तो वो चार फिल्मों से उनके साथ काम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कभी कुछ हो जाता है तो कभी कुछ और।
हर प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच
कृति को सलमान खान के लगभग हर प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया जाता है। सुलतान के लिए तो कृति फाइनल भी हो चुकी थीं लेकिन फिर यशराज ने उनके सामने एक अजीब सा कॉन्ट्रैक्ट रखा जिसके मुताबिक वो यशराज का टैलेंट कहलाएंगी और ये कृति सैनन को मंज़ूर नहीं था।
वलूशा डीसूज़ा
सलमान खान आजकल शाहरूख खान की फैन हीरोइन वलूशा डीसूज़ा के साथ काफी पार्टी कर रहे हैं। क्यों? इसका कारण फिलहाल किसी को नहीं पता है।
कियारा आडवाणी
अगर सूत्रों की मानें सलमान की होम प्रोडक्शन फिल्म जट एंड जूलियट के लिए कियारा आडवाणी का नाम फाइनल कर लिया गया है। कियारा, सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन की भांजी हैं। कियारा से सलमान की फैमिली फिल्म फगली से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट थे और इसे अतुल अग्निहोत्री ने प्रो़ड्यूस किया था।
उर्वशी रौतेला
सलमान खान ने उर्वशी रौतेला को सुलतान ऑफर की थी पर उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। इसके बाद से उर्वशी सलमान के आस पास ही पाई जाती हैं। उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ डेब्यू किया था।
दबंग 3
माना जा रहा है कि 18 साल की पर्ल शाह सलमान खान की काफी करीबी हैं और उन्हें सलमान खान ही कोचिंग दे रहे हैं। और दबंग 3 में उनके होने की चर्चा ज़ोरों पर है।


Click it and Unblock the Notifications






















