..................... This 24-year-old girl dates elderly people and gets expensive gifts and money in return - Hindi Filmibeat

24 साल की ये हसीना करती हैं बुजुर्ग लोगों को डेट, खुलेआम कही ये ऐसी बात कि...

Charlotte Davis

'बेबी' शब्द का मतलब हमेशा से ही एक छोटा बच्चा या बच्ची माना जाता है। लेकिन कुछ वक्त पहले से यूरोपीय देशों में डेटिंग का एक नया कांसेप्ट शुरू किया गया है। जहां पर कॉलेज की लड़कियां अमीर लड़कों और बुजुर्ग अमीरों को डेट करती है और उनसे बदले में पैसे और गिफ्ट लेती है। उन पैसों से वह अपने सारे शौक को पूरा कर लेती हैं। लेकिन आज हम आपको लंदन की 24 साल की शार्लोट डेविस के बारे में बताने वाले हैं। अमीर लोगों के पैसों के बलबूते पर अब वह दुनिया की सैर कर रही है। खूब इंजॉय कर रही हैं। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह सिर्फ और सिर्फ बुजुर्ग लोगों को डेट करती है। उन्हें अपने उम्र के लड़कों में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कहानी को शेयर किया।

टीवी शो से मिला शुगर बेबी बनने का प्रोत्साहन

दरअसल न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि शार्लोट डेविस के अनुसार एक टीवी शो देखने के बाद उन्हें शुगर बेबी बनने के लिए प्रोत्साहन मिला और वह इसी में आगे बढ़ती चली गई। दरअसल इस सीरियल में शुगर बेबी और शुगर डैडी के बीच के संबंधों को दर्शाया गया और इसी वजह से शार्लोट डेविस ने भी ऐसा ही करने का सोचा। जिसकी वजह से उन्होंने 8 साल के अपने लंबे रिलेशनशिप को छोड़ दिया। उन्होंने इसके बाद एक ऐसे साथी की तलाश की जो कि उनकी भावनाओं को समझ पाए। उन्हें मानसिक रूप से मदद कर पाए और गंभीर रिलेशनशिप में वह नहीं आना चाहती थी। जिस वजह से शार्लोट डेविस ने एक डेटिंग ऐप को डाउनलोड किया और दोस्त की तलाश में लग पड़ी।

30-60 साल के लोगों को करती हैं डेट

शार्लोट डेविस ने इस बात का खुलासा किया था कि "धीरे-धीरे मेरे पास रिश्तो की लाइन लगती चली गई। इसके बदले में मुझे काफी सारा पैसा और गिफ्ट के साथ-साथ लग्जरी लाइफ भी मिलने लग गई। जनवरी में मैंने उस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल शुरू कर दिया था और इसकी सहायता से मुझे 30 से 60 साल के लोगों को डेट करने का मौका मिला। जिसके बदले में वह मुझे अच्छी पेमेंट देते थे और मेरी खरीदारी का सारा खर्चा वही उठाते थे। अगर मुझे कहीं भी घूमने जाना होता है तो वही उन सब चीजों का खर्चा उठाते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने जिनके साथ भी पहले फिजिकल रिलेशनशिप रखी है, यह सब उन से कहीं ज्यादा बेहतर है और मुझे संतुष्टि देते हैं।"

एक डेट के लिए लेती है 20 हज़ार रुपए

कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि "शार्लोट डेविस एक डेट पर जाने के लिए 250 डॉलर यानी कि 20000 रुपए लेती है। डेविस ने 10-10 लोगों का सेट तैयार किया हुआ है। जिनके साथ वह रहना पसंद करती हैं। शार्लोट डेविस बताती हैं कि वह लोग मुझे शॉपिंग करवाते हैं और लग्जरी आइटम भी खरीद कर देते हैं। अगर कहीं मुझे छुट्टियां मनाने जाना होता है तो वह लोग उस चीज का भी इंतजाम करके देते हैं।" उन्होंने बताया कि वह कुछ हफ्ते पहले पैरिस में कई दिन के लिए हॉलीडे इंजॉय करके आई है और उनके साथ कभी भी कुछ गलत नहीं हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि अगर मुझे ऐसा लगता है कि मेरे साथ में कुछ दिक्कत है तो मैं उस रिश्ते को खत्म कर देती हूं और हर शुगर डैडी ने मुझे मेरे पिछले रिश्ते के मुकाबले काफी ज्यादा सम्मान दिया है।

Read more about: charlotte davis
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X