शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म में नहीं होंगी ये तीन हीरोइन? बड़ी अपडेट आई सामने!
किंग खान इस समय अपनी धमाकेदार अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं और लगातार इसकी शूटिंग जारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान एक बड़ा धमाका फिल्म के साथ करने वाले हैँ। लेकिन इसके अलावा एक खबर हाल ही में सामने आई थी कि सुपरस्टार एक फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ कर रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ तीन हीरोइन्स नजर आने वाली हैं।
जी हां.. इस फिल्म से काजोल, विद्या बालन और तापसी पन्नू का नाम जुड़ रहा था। लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे ये पता चला है कि ये तीनों ही इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनने जा रहीं हैं।

अगर ये सही है तो फैंस इस फिल्म की लीडिंग लेडी को लेकर फिर से उत्सुक होने वाले हैं। खबर थी कि इस फिल्म में तीनों अभिनेत्रियों का किरदार काफी दमदार होने वाला है।

मूवी इमिग्रेशन पर बनी है
खबरें तो यहां तक है कि यह मूवी इमिग्रेशन पर बनी है जिसे राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लौं ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म को लेकर जल्द ही और भी जानकारी सामने आ सकती है। फैंस इसके आधिकारिक ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग जनवरी 2022 में खत्म होगी
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम सितंबर 2021 में शुरू हो सकता है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2022 में खत्म होगी। शाहरुख खान ने काफी लंबे ब्रेक के बाद लगातार फिल्में करने को लेकर एक बार फिर से विचार बनाया है।

फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे
आखिरी बार वो फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे और फिल्म काफी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। बौने आदमी के रोल में शाहरुख खान ने प्रभावित जरूर किया था।

दीपिका पादुकोण नजर आने वालीं हैं
पठान की बात करें तो एक बार फिर से उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वालीं हैं। इसके पहले दोनों ने ओम शांति ओम और दिलवाले जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

जॉन अब्राहम निगेटिव रोल
इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में नजर आएंगे और मेगास्टार सलमान खान एक गेस्ट रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications