..................... These Bollywood Divas were having crush on Chunky Panday including farah khan Ekta kapoor and malaika arora। एकता कपूर समेत इन सेलेब्स के क्रश रह चुके हैं चंकी पांडे, खुद किया खुलासा - Hindi Filmibeat

चंकी पांडे पर था इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का क्रश, एकता कपूर होतीं चंकी पांडे की पत्नी!

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने कुछ दिनों पहले ही अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके द्वारा रखी गई बर्थडे बैश में सलमान खान, गौरी खान, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स पहुंचे। कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं, कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि चंकी पांडे उनके क्रश रह चुके हैं। इस लिस्ट में एक दो नहीं बल्कि कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। चंकी पांडे अपने समय के सबसे बेहतरीन और हैंडसम एक्टर्स में शुमार थे, उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी थी।

These Bollywood Divas were having crush on Chunky Panday including farah khan Ekta kapoor and malaika arora

चंकी पांडे ने भावना पांडे से शादी रचाई और दोनों दो बेटियों के माता-पिता हैं। लेकिन चंकी पांडे के 60वें जन्मदिन पर ये खुलासा हो गया कि आखिर बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें पसंद करते थे।

एकता कपूर जब करने लगीं बल्श

एकता कपूर जब करने लगीं बल्श

टीवी क्वीन एकता कपूर ने चंकी पांडे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा- कई सालों पहले जब चंकी पांडे को देखकर ब्लश करती थी। अगर उन्होंने जवाब दिया होता तो मैं आज बॉलीवुड वाइफ होती।

फराह खान ने भी लिखी सच्चाई

फराह खान ने भी लिखी सच्चाई

फराह खान भी एक समय ऐसा था जब चंकी पांडे पर फिदा थीं। उन्होंने चंकी पांडे और अपने तीनों बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें भावना पांडे भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ फराह ने लिखा- 'पति, पत्नी और भावना पांडे, हैप्पी बर्थडे चंकी पांडे... यह हमारा भविष्य हो सकता था।'

मलाइका के थे पहले क्रश

मलाइका के थे पहले क्रश

मलाइका अरोड़ा ने भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि चंकी पांडे उनके पहले क्रश थे। चंकी पांडे के लिए मलाइका ने लिखा - 'हैप्पी बर्थडे मेरे पहले क्रश चंकी पांडे।'

भावना से रचाई शादी

भावना से रचाई शादी

चंकी पांडे ने 1998 में दिल्ली बेस्ड भावना से शादी रचाई थी। भावना पांडे 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ चुकी हैं।

अनन्या और रायशा हैं बेटियां

अनन्या और रायशा हैं बेटियां

चंकी पांडे और भावना पांडे की दो बेटियां अनन्या पांडे और रायशा पांडे हैं। अनन्या पांडे ने 2019 में बॉलीवुड में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था और अब वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X