कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में शामिल होंगे ये सितारे? मेहमानों की लिस्ट आई सामने!
कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं अभिनेता विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और गुपचुप तरीके से शादी की तैयारी चल रही है। बीते कुछ समय से इन दोनों के अफेयर की चर्चा रही है लेकिन किसी तरह का खुलासा दोनों की तरफ से नहीं किया है। अब जो खबर आ रही है वो फैंस के लिए काफी चौकाने वाली है। अब पता चला है कि इस शादी में कौन कौन से मेहमान नजर आने वाले हैं।
खबर आ रही है कि इस शादी में करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसे सितारे नजर आ सकते हैँ। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 7 या 8 दिसंबर को राजस्थान के एक किले में होने जा रही है। चर्चा तो यहां तक है कि कैटरीना और विक्की की टीम शादी की तैयारियों के लिए राजस्थान पहुंच गई है।

कई सितारे नजर आएंगे
एक ताजा रिपोर्ट्स की बात करें तो पता चला है कि इस शादी में कई सितारे नजर आएंगे। पता चला है कि करण जौहर, अली अब्बास जफर, रोहित शेट्टी, मिनी माथुर और कबीर खान, वरुण धवन और नताशा दलाल और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी इस शादी का हिस्सा हो सकते हैं।

'मेरा नाम गोविंदा' का ऐलान
विकी कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर खबर आई थी कि दोनों के बीच अनबन हो गई थी और इसका कारण बताया जा रहा था दोनों के शादी की बात लीक हो गई थी। फिलहाल वो काम पर बिजी हैं। हाल ही में विकी कौशल की फिल्म 'मेरा नाम गोविंदा' का ऐलान हुआ है।

टाइगर 3 में बिजी हैं
कैटरीना कैफ टाइगर 3 में बिजी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान की मंजूरी के बाद ही ये शादी हो रही है इसी कारण अब तक किसी तरह की कोई खबर नहीं आई है। सभी जानते हैं कि लंबे समय से सलमान खान और कैटरीना कैफ ने डेट किया है।

बड़ा धमाका करने वाले हैं
इस वक्त सलमान खान का नाम यूलिया वंतूर से जोड़ा जा रहा है और दोनों अक्सर साथ नजर आते रहते हैं। सलमान खान भी कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी फिल्म से एक बड़ा धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications