कैट की तुलना में कहीं नहीं जरीन
सलमान खान और कैटरीना कैफ की कहानी दिन ब दिन उलझती ही जा रही है। कभी ये दोनों एक दूसरे का ऐसा पक्ष लेते हैं मानो इनका एक दूसरे से बढ़कर इस दुनिया में और कोई भी नहीं है। कभी ऐसा कन्नी काटते हैं जैसे एक दूसरे को पहचानते तक ना हों। बॉलीवुड में चर्चा है कि जरीन और कैट आपस में काफी मिलती हैं। इसालिए उनका इस फिल्म के लिए सेलेक्शन भी किया गया है।
इस बात से खुद जरीन और कैट सहित सलमान भी कई बार इनकार कर चुके हैं। इन सबका कहना है कि कैट और जरीन के चेहरे में कोई समानता नहीं है। लेकिन अगर बात सलमान की करें तो वह इस बात का जवाब दे, दे कर थक चुके हैं।
जी टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 2' में शामिल सलमान ने शो के दौरान मिथुन चक्रवर्ती से कहा कि मीडिया के लोग मुझसे यह स्वीकार कराने के लिए तुले हैं कि जरीन और कैटरीना एक जैसी दिखती हैं।
सलमान ने कहा कि वह यह कहते-कहते थक गए हैं कि जरीन कैटरीना के समक्ष कहीं भी नहीं खड़ी होती हैं। उन्होंने कहा, "कैटरीना को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता और मैं कहता हूं कि जरीन कैटरीना जैसी नहीं दिखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications