बेल बॉटम रिलीज से पहले ही विवादों में, अक्षय कुमार और थिएटर मालिकों के बीच मच सकता बवाल!
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस फिल्म के रिलीज को लेकर फ़िल्म मेकर्स ने इसे थेयटर और OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ करने का प्लान बनाया है। यह फ़िल्म 27 जुलाई को थेयटर्स पर रिलीज़ होगी। इसके 20 दिन बाद यह फ़िल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ की जाएगी। अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्म बेल बॉटम के डिजिटल रिलीज़ पर थेयटर एसोसिएशन नाराज़ है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन नहीं चाहता है कि यह फ़िल्म इतनी जल्दी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो।
हाल में ही बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अक्षय कुमार भी साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के मास्टर प्लान को फॉलो करने जा रहे हैं। जैसे मास्टर फिल्म थिएटर में कोरोना के दौरान रिलीज हुई और कुछ दिन बाद ओटीटी पर रिलीज हुई। इस प्लान का अंत ये था कि मास्टर सुपरहिट साबित हुई मेकर्स को मुनाफा हुआ।

अब अक्षय कुमार बेल बॉटम को लेकर भी कुछ ऐसा ही प्लान बना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि बेल बॉटम की थिएट्रिकल रिलीज के 14-17 दिनों बाद ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। लेकिन ऐसा करने से कुछ थिएटर मालिक नाराज हो सकते हैं।
अब मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि, सिनेमा मालिक इस थ्रिलर को 20 दिनों के अंदर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के पक्ष में नहीं हैं। सिनेमा मालिकों का कहना है कि थिएट्रिकल और ओटीटी रिलीज के बीच कम से कम 28 दिनों का अंतराल होना चाहिए। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने कथित तौर पर बेल बॉटम को रिलीज नहीं करने की धमकी तक दे डाली है।

फिल्म बेल बॉटम का ओटीटी पर रिलीज करने के प्लान
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम ओटीटी पर रिलीज करने के प्लान पर एक एग्जीबिटर ने बताया कि, "हम रिलीज की शर्तों के बारे में बेल बॉटम की टीम से बात कर रहे हैं। जबकि हम ये भी समझते हैं कि फिल्म निर्माता कोरोना माहौल में फिल्म रिलीज करने का जोखिम ले रहे हैं, लेकिन उन्हें यह महसूस करने की जरूरत है कि सिनेमा हॉल इस समय सबसे ज्यादा कठिन समय से गुजर रहे हैं। अगर फिल्ममेकर्स थिएटर में रिलीज करने के 2 हफ्ते में भीतर ओटीटी पर अपनी फिल्म प्रीमियर करेंगे तो दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म देखने कैसे और क्यों आएंगे?"

सिनेमा एसोसिएशन खिलाफ है
एक ट्रेड सोर्स का कहना है कि, नेशनल मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन 20 दिनों के भीतर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के प्लान से एकदम खिलाफ हैं। वह चाहते हैं कि करीब 28 दिन का समय देना चाहिए।

थिएटर्स की कमाई पर होगा असर
इनका कहना है कि इस प्लान के चलते इंडस्ट्री में गलत संकेत जाएगा और एक गलत मिसाल कायम होगी। थिएटर मालिकों की सहमति इस प्लान में नहीं है। क्योंकि ऐसा करने से थिएटर्स की कमाई पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

बेल बॉटम की रिलीज डेट
बता दें अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 जुलाई को रिलीज हो रही है। लेकिन मेकर्स ने ओटीटी को लेकर किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर ओटीटी पर रिलीज
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि 27 जुलाई को सिनेमाघरों में बेल बॉटम के रिलीज के बाद स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के मौके पर इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications