#ClearHai: "सलमान खान मतलब हीरो होता है...इस देश का हीरो"
आखिरी बार बताते हैं, ध्यान से सुनिएगा। ना ही सलमान खान किसी धूम 4 में काम कर रहे हैं, ना ही किसी रेस 3। और इसका कारण हैं खुद सलमान खान। उन्होंने एक इंटरव्यू में ये बात कही है और हम आपके लिए एक बार फिर दोहरा देते हैं।
सलमान खान कभी भी विलेन नहीं बनेंगे। इसका सबसे बड़ा कारण है उनकी इमेज, जो उन्होंने काफी मुश्किल से सुधारी है और बस इसीलिए, सलमान खान अपनी इमेज के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करेंगे।

इस देश में सलमान खान एक धर्म की तरह हैं। फैन्स को उन पर अंधविश्वास है। सबकी आन, सबकी शान, सबका एक भाईजान। और उस भाईजान के लिए फैन्स कुछ भी कर सकते हैं। दिन हो, रात हो, आंधी हो, तूफान हो, वो सलमान खान के लिए पागल हैं।
[सलमान ने महिला रिपोर्टर को दी थी धमकी - तुम्हारा घर जानता हूं!]
ये फैन्स उनकी हर बात को पत्थर की लकीर मानते है। सलमान का मानना है कि वो हिंदी फिल्मों के हीरो हैं और इस देश में हीरो का मतलब हीरो है। अंत में वो जीतता है, चाहे किसी के लिए भी लड़ रहा हो। और वो वही करते हैं अपने फैन्स के लिए।
["सलमान की फिल्में भारत की सभ्यता और संस्कार दिखाती है"]
बस यही कारण है कि सलमान खान कभी भी, अपनी इस इमेज के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं करना चाहेंगे। और इसलिए धूम 4 हो या रेस 3, सलमान कहीं भी विलेन नहीं बनेंगे। उन्हें हीरो बनना पसंद है।
जानिए किन आदतों ने सलमान को बनाया था विलेन -
तौबा तेरा गुस्सा
सलमान खान का गुस्सा काफी घातक है। उन्हें गुस्सा आता नहीं कि वो Do Whatever You want to do Man करने लग जाते हैं और ये गुस्सा उनकी इमेज पर काफी भारी पड़ा है।
घरेलू हिंसा?
हालांकि इस बात से बाद में सब मुकर जाते हैं लेकिन सलमान खान की सब ही गर्लफ्रेंड ने दबी ज़ुबान से ही सही उनकी मारपीट की आदत को स्वीकारा है। बाद में सब पलट जाते हैं।
नो सीरियस!
सलमान खान कभी लड़कियों को लेकर सीरियस नहीं हुए हैं और ये बात एक उम्र के बाद खराब इंप्रेशन डालती है। आखिर उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट उनके क्रिमिनल रिकॉर्ड से लंबी है।
क्रिमिनल
इस बात को कोई नज़र अंदाज़ नहीं कर सकता कि सलमान खान एक क्रिमिनल हैं। आप कितने भी नशे में हो, किसी को Hit नहीं कर सकते और मारने के बाद RUN...बुरा लगा ये जानकर फैन्स को!
खुद पर काबू है या नहीं
सलमान खान को खुद पर कोई काबू नहीं है ना ही बातों पर ना ही हरकतों पर। उन्हें लगता है कि वो कभी भी कुछ भी कर सकते हैं पर ऐसा है नहीं! किसी को कुछ भी बोल सकते हैं - कैटरीना को खान से कपूर भी!
मैं अपना फेवरिट हूं!
सलमान खान करीना कपूर का मेल वर्जन है क्योंकि वो अपने फेवरिट हैं। उन्हें लगता है कि ये सारी दुनिया उनके आगे पीछे नाचती है और इसलिए मीडियो पर भी वो बैन लगा सकते हैं।
गैर ज़िम्मेदार
जी हां, मानिए या मत मानिए लेकिन सलमान खान गैर ज़िम्मेदार थे और ये बात कोई नहीं मानेगा कि सेट पर उनका कितना इंतज़ार किया जाता था!
खिलाड़ी!
सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय का करियर बर्बाद किया है और इसके लिए उन्हें कोई माफी नहीं है क्योंकि विवेक ओबेरॉय वाकई टैलेंटेड थे...अब वो है ही नहीं। भाईजान को THanks!
शाहरूख से पंगा
इससे वो फैन्स कम हो गए जो शाहरूख सलमान की केमिस्ट्री के दीवाने थे। हालांकि सलमान खान को शाहरूख खान से हाथापाई...खैर जैसा कि हमने कहा गुस्सा!!!
झूठ पर झूठ
सलमान खान ने जिस तरह से अपने कोर्ट केस में अपना बचाव किया फैन्स का उन पर से भरोसा उठ गया। जानिए --> सलमान के सबसे बड़े पलटीबाज़ बयान!


Click it and Unblock the Notifications










