इसलिए है प्रियंका का मेकओवर, खान के साथ नई फिल्म में दिखना है परफेक्ट!
प्रियंका चोपड़ा का मेकओवर थोड़ा चौंकाने वाला है। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने लंबे बाल छोटे करवा लिए हैं। लेकिन सवाल ये है कि प्रियंका ने अपनी किस फिल्म के लिए अपना ये नया लुक इख्तियार किया है।
मैरी कॉम के बाद प्रियंका के पास ऑफरों की लाइन लगी है। फिलहाल वो दिल धड़कने दो और उसके बाद बाजीराव मस्तानी के लिए बिज़ी हैं जिसके लिए उनका लिक डिसाइड हो चुका है। पर सूत्रों की मानें तो प्रियंका के अगले दो प्रोजेक्टस हैं गंगाजल 2 और मैडमजी।
अब गंगाजल के लिए तो ये लुक हो नहीं सकता। तो हमारा गणित ये कहता है कि प्रियंका ने ये लुक अपनी होम प्रोडक्शन मैडमजी के लिए रखा है। वैसे भी फवाद खान इस फिल्म के हीरो के लिए लगभग फाइनल हैं। ऐसे में प्रियंका फवाद खान के साथ फ्रेश लगने के लिए मेकओवर करा रही हैं।
ALSO READ: मसाला: करण जौहर ने शाहरूख को कहा भाई, स्क्रीन अवार्ड्स के 5 चटपटे पल!
इस पूर्व मिस वर्ल्ड को उनके लंबे, घने बालों के लिए भी तारीफ मिलती रहती है। उनका कहना है कि कुछ एंडवेंचरस ट्राय करने के लिए उन्होंने इन्हें कंधों तक कटवा लिया है।
टि्वटर पर प्रियंका ने पोस्ट किया 'स्वाभाविक रुप से कुछ करने का वक्त है... बालों को कटवा रही हूं! एक्साइटेड फील कर रही हूं।'
उन्होंने अपना ये फोटो भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर शेयर की। उन्होंने फेसबुक पर भी अपने नए लुक के कुछ फोटो शेयर किए हैं। अपनी पिछली फिल्म 'मैरी कॉम' में भी उन्होंने अलग लुक अपनाया था।


Click it and Unblock the Notifications
