OUCH...जो सलमान ने चाहा.. वो नहीं हुआ.. इसीलिए हैं इस सुपरस्टार से खफा!

By Neeti

काफी लोगों को शायद पता नहीं है कि ऋतिक रोशन और सलमान खान एक दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करते। यहां तक की ऋतिक कई बार सलमान खान को इग्नोर करते भी दिखे हैं। याद दिला दें, सलमान खान ने ऋतिक की फिल्म गुजारिश की सबके सामने बुराई की थी और कहा था- कोई कुत्ता भी उस फिल्म को देखने नहीं गया..

Hrithik Roshan- Salman Khan

खैर, बात आईफा की करें तो यहां भी सलमान- ऋतिक की दूरियां साफ साफ दिख गईं। आईफा की टीम ने बॉलीवुड सितारों के लिए स्पेशल प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया था। जहां सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा.. सभी शामिल रहे.. सिवाए ऋतिक के....

[हद ही हो गई.. पत्नी को करना है खुश.. तो 'सुल्तान' का पूरा शो कर लिया BOOK]

इसके पीछे का कारण भी सलमान खान को बताया जा रहा है। अफवाहों की मानें तो आईफा में ऋतिक एक डांस परर्फोमेंस देने वाले थे। जहां श्यामक डाबर की टीम से एक लड़की ऋतिक के साथ नजर आईं।

जब सलमान को यह बात पता चली तो उन्होंने सलाह दी कि किसी अनजानी लड़की की बजाए.. ऋतिक रोशन के साथ डेजी शाह की जोड़ी भी बन सकती है। हम्मम.. कोई शक नहीं सलमान डेजी के मेंटर हैं और ऋतिक के साथ डांस करने से उन्हें जबरदस्त लाइमलाइट मिलती।

इस स्टार क्रिकेटर की ख्वाहिश.. 'सलमान खान ही मेरी बॉयोपिक करें....'

खैर, जब ऋतिक को सलमान की बात पता चली तो उन्होंने शो के ऑर्गेनाइजर्स से बात कही कि यदि डेजी के साथ डांस करना पड़ा तो वे यह परर्फोमेंस नहीं देगें। लिहाजा, आखिरकार ऋतिक का परर्फोमेंस बिना डेजी के ही हुआ।

और.. ऋतिक- सलमान की दुश्मनी की कहानी में एक किस्सा और जुड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X