Ohh.... ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. दूसरे ट्रेलर में खुल गया बड़ा राज़.. #Spoiler
हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया। जहां भूल से ही सही, लेकिन फिल्म मेकर्स ने एक बड़ा राज खोल दिया है।
हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया। कोई शक नहीं कि फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया। यह बात शुरु से बाहर आ चुकी है कि फिल्म में ऋतिक- यमी गौतम अंधे कपल बने हैं। लेकिन अब फिल्म की स्क्रिप्ट से और भी बातें सामने आ रही है।

फिल्म में यमी के किरदार की मौत हो जाती है, जिसका बदला ऋतिक रोशन लेते हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म के ट्रेलर से एक एक बड़ा राज़ सामने है। गलती से या जान कर.. पता नहीं.. लेकिन मेकर्स ने ट्रेलर में ऐसा सीन रखा है, जहां पीछे एक कमरे में रोहित रॉय की तस्वीर पर माला लटकी होती है।
शाहरूख खान ने किया REJECT.. फिल्म में ऋतिक रोशन हुए फाइनल!
हम्मम.. यानि की यह फाइनल है कि फिल्म के क्लाईमैक्स में ऋतिक सिर्फ और सिर्फ एक विलेन.. रॉनित रॉय से भिड़ते नजर आएंगे। बता दें, काबिल का क्लाईमैक्स काफी शानदार माना जा रहा है। लिहाजा, यह राज़ कहीं इसे कमजोर ना बना दे।
बहरहाल, ऋतिक- यमी की यह फिल्म 25 जनवरी 2017 को दर्शकों के सामने आने वाली है। साथ ही साथ यह शाहरूख खान की रईस को भी टक्कर दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications