रनबीर नहीं बने लवर ब्वाय

By Staff

बॉलीवुड में लवर ब्वाय के नाम से मशहूर हो चुके अभिनेता रणबीर कपूर की अगली 'रॉकेट सिंह' इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। अभी तक रनबीर ने जो भी भूमिकाएं की हैं उस में रनबीर का किरदार लवर ब्वाय का ही रहा है। अब हर कोई रनबीर से पूछ रह है कि वह रॉकेट सिंह में भी लवर ब्वाय की भूमिका में ही हैं क्या? पर रनबीर का कहना है कि रॉकेट सिंह प्रेम कहानी नहीं है।

रणबीर ने कहा, "यह प्रेम कहानी नहीं है। फिल्म में रॉकेट सिंह का किरदार प्रेमी का नहीं है। यह एक सामान्य कहानी पर आधारित है।"

इस वर्ष रणबीर की दो फिल्में 'वेक अप सिड' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' आ चुकी हैं। एक फिल्म में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा और दूसरी फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आईं थीं।

फिल्म 'रॉकेट सिंह' में रणबीर हरप्रीत सिंह बेदी का किरदार निभा रहे हैं। वह अपने करियर को लेकर बड़े ख्वाब देखता रहता है। फिल्म में वह एक सिख युवक के रूप में पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X