..................... The Immortal Ashwatthama- विकी कौशल की फिल्म से बाहर हो गईं सारा अली खान? The Immortal Ashwatthama- Sara Ali Khan dropped out of Vicky Kaushal's film? This is the reason! - Hindi Filmibeat

The Immortal Ashwatthama- विकी कौशल की फिल्म से बाहर हो गईं सारा अली खान? ये है कारण!

sara ali khan

फिल्म अश्वत्थामा को लेकर लंबे समय से चर्चा है लेकिन किसी ना किसी तरह की अपडेट आए दिन सामने आती रहती है। ऐसा कहा जा रहा है कि विकी कौशल की ये धमाकेदार फिल्म रिलीज होकर कमाल कर देगी। ये फिल्म पहले शुरु हुई, फिर बंद हुई और फिर से इसके शुरु होने की चर्चा है। विकी कौशल इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है।

दरअसल इस फिल्म में विकी कौशल के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वालीं थीं लेकिन अब वो फिल्म छोड़कर जा चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन मेकर्स द्वारा फिल्म को दोबारा शुरू करने के बाद स्क्रिप्ट में भी बदलाव किया गया।

स्क्रिप्ट के बदलाव के कारण सारा को फिल्म से बाहर होना पड़ा। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले की स्क्रिप्ट में एक छोटी लड़की को कास्ट करने की मांग की गई थी, बाद में बदलाव हुआ और यही वजह है कि सारा अली खान का नाम निर्माताओं हटा दिया गया था।

हालांकि सच्चाई क्या है इसका खुलासा होना बाकी है। इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अब सारा अली खान ही इस फिल्म में वापसी करती हैं या किसी और को कास्ट किया जाएगा ये तो समय ही बताएगा।

आदित्य धर के साथ उरी में धमाका कर चुके विकी कौशल इस प्रोजेक्ट में उनके साथ फिर से नजर आने वाले हैं। विकी कौशल इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में हैँ। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें कैटरीना कैफ के साथ सामने आती रहतीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X