..................... विकी कौशल और सारा अली खान की ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ की रिलीज डेट का खुलासा, जानें डिटेल्स! | The Immortal Ashwatthama release date: Vicky Kaushal and Sara Ali Khan The Immortal Ashwatthama shooting details and release in 2023 - Hindi Filmibeat

विकी कौशल और सारा अली खान की ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ की रिलीज डेट का खुलासा, जानें डिटेल्स!

मसान और उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक से सुर्खियों में आए बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल जल्द ही सुपरहीरो फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और डायरेक्टर आदित्य धर हैं। फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' एक साइंस फिक्शन फिल्म है जो महाभारत के किरदार पर आधारित है। इस फ़िल्म में लीड रोल विकी कौशल निभाएंगे। विकी के साथ इस फ़िल्म में सारा अली खान भी नजर आ सकती हैं। साइंस फिक्शन फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' बड़ी बजट की फिल्म हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर कहा जा रहा है कि इसका बड़ा हिस्सा विदेश में शूट किया जा रहा है।

अपकमिंग फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' के मेकर्स इसकी शूटिंग के लिए तैयार है। फिल्म की पूरी टीम पिछले दो साल साल से इसकी तैयारियों पर काम कर रही है। विक्की कौशल और सारा अली खान भी अपने किरदार के लिए मेहनत कर रहे हैं।

 The Immortal Ashwatthama

ख़बरों की माने तो फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' के एक्शन सीन के लिए विकी कौशल और सारा अली खान भी ट्रेनिंग ले रहे हैं। साइंस फ़िक्शन वाली इस फ़िल्म में रोचक चीजें देखने को मिल सकती है।

बॉलीवुड गलियारों से आ रही ख़बरों के मुताबिक फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग सितंबर महीने से शुरू हो सकती है। इस फ़िल्म के लिए लंबा शेड्यूल है। सितंबर से शुरू हो रही शूटिंग अगले साल जनवरी तक पूरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। खबरें तो ये भी हैं कि अश्वत्थामा साल 2023 में रिलीज हो सकती है।

हालांकि फिल्ममेकर्स का इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। फिलहाल कोरोना के चलते शूटिंग बंद है। माना जा रहा है कि फिल्ममेकर्स जल्द ही इस बारे में नई डिटेल्स साझा कर सकते हैं।

फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग

फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग

इसके साथ ही फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू होगा। खबरों की माने तो फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग के लिए पहले यूरोप को चुना गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अब इस फिल्म की शूटिंग भारत, अमेरिका के साथ साथ आइलैंड में की जाएगी।

पौराणिक कथा

पौराणिक कथा

भारतीय पौराणिक कथा महाभारत में फिल्म 'अश्वत्थामा' को सबसे शक्तिशाली योद्धा बताया गया है। अश्वत्थामा के बारे में कहा जाता है कि उनके सिर पर एक मणि है जिसकी मदद से पृथ्वी पर मौजूद मनुष्य समेत सभी जीवों को अपने वश में कर सकते हैं। यह मणि के चलते उनके पास असीमित शक्ति है जिससे उन्हें भूख, प्यास और यहां तक की थकान भी नहीं लगती है।

 विकी कौशल की अपकमिंग फिल्में

विकी कौशल की अपकमिंग फिल्में

विक्की कौशल के पास ढेर सारे प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी सरदार उधम सिंह फिल्म का कुछ दिन पहले ही पोस्टर सामने आया था। वहीं वरुण धवन के बाद मिस्टर लेले में विकी कौशल ने जगह बनाई है। इसके अलावा तख्त, सारे जहां से अच्छा जैसी फिल्मों के लिए भी विकी कौशल का नाम लिया जा रहा है।

 सारा अली खान की अतरंगी रे

सारा अली खान की अतरंगी रे

सारा अली खान अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे में नजर आएंगी।फिल्म में धनुष भी अहम भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X