#RedAlert: तीनों खान को ऑफर हुई पहली फिल्म - स्टारकास्ट - शाहरूख - आमिर - सलमान!
बॉलीवुड को हमेशा इंतज़ार रहता है कि कब तीनों खान को एक साथ परदे पर देखेंगे। लेकिन ऐसा कोई मौका आज तक फैन्स को नहीं मिला है। लेकिन ये पहली और आखिरी फिल्म है जो तीनों खान को एक साथ ऑफर की गई थी।
बॉलीवुड फैन्स को आज तक उस एक फिल्म का इंतज़ार है जिसमें शाहरूख - सलमान और आमिर खान एक साथ दिखाई दे जाएं। जहां शाहरूख - आमिर एक साथ पहला नशा में दिखे थे, सलमान आमिर ने साथ में अंदाज़ अपना अपना की।
वहीं शाहरूख - सलमान भी करण अर्जुन में एक साथ नज़र आए। लेकिन आज तक फैन्स इंतज़ार कर रहे हैं उस एक फिल्म का जिसमें तीनों साथ हों।

करण जौहर ने तो यहां तक कह डाला कि तीनों को एक साथ साइन करने में वो बिक जाएंगे। ज़ाहिर सी बात है कोई बड़ा आदमी ही ये काम कर सकता है। और वो बड़े आदमी थे यश चोपड़ा!
बात 2002 की है, अनुपम खेर एक शानदार फिल्म बना रहे थे ओम जय जगदीश और यशराज फिल्म्स ने इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने का ज़िम्मा लिया केवल एक शर्त पर - अगर अनुपम खेर आमिर (ओम) - शाहरूख (जय) - सलमान (जगदीश) को ये फिल्म करने के लिए मना लें।
तीनों को फिल्म ऑफर भी की गई और तीनों ने ही मना कर दी। सलमान और आमिर दोनों ही उस दौरान यशराज के साथ काम नहीं करते थे। हीरोइनों के लिए अप्रोच किया गया - काजोल, रानी मुखर्जी और प्रीती ज़िंटा को।
बाद में अनिल कपूर - महिमा चौधरी, फरदीन खान - उर्मिला मातोंडकर और अभिषेक बच्चन- तारा शर्मा ने ये फिल्म की। दिलचस्प बात ये थी कि भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी लेकिन इसकी कहानी ठोस थी।


Click it and Unblock the Notifications