'द डिज़ायर' मेरी शुरूआत नहीं फिल्मी सफर का अंत हैः शिल्पा शेट्टी

शिल्पा ने कहा कि वो काफी दिनों से पर्दे से दूर रही और मैंने आगे भी फिल्मों से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है, क्योंकि अब मैं बिजनेस और खुद पर ध्यान देना चाहती हूं। द डिज़ायर फिल्म पर्दे पर काफी पहले ही आ जानी थी। शिल्पा ने बिज़नेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है और अब वह अपने परिवार और बिज़नेस पर ध्यान देना चाहती हैं।
नैशनल अवॉर्ड विनर आर.सरथ के निर्देशन में बनी 'द डिज़ायर' में शिल्पा ने चीनी ऐक्टर जिया यू के साथ ऐक्टिंग की है। इस फिल्म में शिल्पा अलग ही अंदाज में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











