..................... The Budget Of Shahrukh Khan Film Is 150 Crores? - Hindi Filmibeat

150 करोड़ बजट.. सबसे बड़ी गलती फिर दोहरा रहे हैं शाहरूख खान!

By Neeti

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा क्या हुई.. फिल्म से जुड़ी कई बातें या यूं कह लें अफवाहें सामने आने लगी। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक भारी भरकम बजट पर बन रही है।

जी हां, शाहरूख खान की इस फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है। बता दें, यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है। निर्देशक ने पहले ही बताया था कि फिल्म काफी समय लेगी। इस फिल्म में वीएफएक्स पर काफी काम करना है।

ये 8 साल पुराने अक्षय नहीं हैं, Dear शाहरूख.. टक्कर लेना पड़ेगा मंहगा!

यह फिल्म एक बौने आदमी की कहानी है। जो किरदार शाहरूख खान निभा रहे हैं। आनंद एल राय ने कहा है कि.. एक डाइरेक्टर के तौर पर मेरे लिए बहुत ही खास है। मैं फिलहाल कहानी पर काम कर रहा हूं, लेकिन बता दूं कि यह एक लव स्टोरी है। मैंने जितना सोचा था, यह उससे थोड़ा ज्यादा समय ले रही हैं, लेकिन यह खास है..

खबरें तो यहां तक उठ रही हैं कि यह बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्मों में हो सकती है। फिल्म के VFX पर काफी तगड़ा काम किया जाएगा.. हम्मम.. कोई शक नहीं आनंद एल राय की यह फिल्म खास है.. लेकिन 150 करोड़....... शायद शाहरूख रा.वन और दिलवाले भूल गए हैं!

बहरहाल, यहां जानें शाहरूख खान का आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X