190 करोड़ के बजट के साथ.. एक ब्लॉकबस्टर.. और सलमान खान से टक्कर!
संजय लीला भंसाली बिग बजट फिल्में बनाने के लिए पॉपुलर हैं। कभी 100 करोड़ तो कभी 120 करोड़.. लेकिन इस बार भंसाली अपनी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ने वाले हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'पद्मावती' का बजट 190 करोड़ बताया जा रहा है।
वहीं, खास बात यह भी है कि यह फिल्म सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है से क्लैश हो सकती है। जी हां, क्योंकि दोनों ही फिल्मों के लिए क्रिसमस 2017 चुना गया है। दोनों ही बिग बजट फिल्में होगें.. लिहाजा, एक धमाकेदार टक्कर के लिए तैयार रहें।
'सलमान से ना शाहरूख टक्कर लेंगे.. ना ऋतिक.. ईद मतलब Dabangg 3..'

यहां जानें संजय लीला भंसाली की फिल्मों का बजट-
पद्मावती- 190 करोड़
जी हां, दीपिका- रणवीर और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रखा गया है। यानि की फिल्म को हिट होने के लिए ही 250 करोड़ की कमाई करनी होगी।
बाजीराव मस्तानी- 120 करोड़
इससे पहले संजय लीला भंसाली ने फिल्म बाजीराव मस्तानी का बजट 100 करोड़ पार रखा था। हालांकि फिल्म सुपरहिट रही थी और कमाई भी जोरदार की थी।
रामलीला- 85 करोड़
वहीं, दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म रामलीला भी भारी भरकम बजट के साथ बनी थी।
देवदास- 50 करोड़
शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित स्टारर मशहूर फिल्म देवदास 50 में तैयार हुई थी.. बता दें, यह अपने समय की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल थी.
गुज़ारिश- 50 करोड़
ऋतिक रोशन- ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म गुजारिश फ्लॉप रही थी। फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी।
सावंरिया- 40 करोड़
रणबीर कपूर- सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म भी फ्लॉप रही थी.. और निर्माता को भारी नुकसान सहना पड़ा था।
हम दिल दे चुके सनम- 17 करोड़
संजय लीला भंसाली की सबसे मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम सुपरहिट रही थी। समय के हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications






