''टाईगर जिंदा है का एक्शन जबरदस्त है.. सुल्तान से भी ज्यादा धमाकेदार....''
'टाईगर जिंदा है' के लिए सलमान खान ने जी-जान से मेहनत की है। फिल्म में काफी एक्शन और स्टंट सीक्वेंस हैं.. लिहाजा, सलमान ने काफी सख्त ट्रेनिंग ली है। लेकिन यह पहली फिल्म नहीं.. जहां सलमान इतनी मेहनत कर रहे हैं। बल्कि 2016 में आई सुल्तान के लिए सलमान खान ने बहुत मेहनत की थी।
PREVIEW: बॉक्स ऑफिस पर धमाका.. 'टाईगर जिंदा है'.. जबरदस्त!
अपनी फिल्मों की एक्शन सीन्स पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा, सुल्तान के लिए तो उन्होंने बहुत ट्रेनिंग ली थी। लेकिन टाईगर जिंदा है के लिए जो किया है, वह अलग ही स्तर का है।

बता दें, टाईगर जिंदा है के बाद सलमान रेस 3 में नजर आएंगे। और वहां भी सुपरस्टार धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। सलमान ने कहा, तीनों ही फिल्मों के लिए काफी अलग अलग ट्रेनिंग की है। टाईगर जिंदा है का एक्शन सुल्तान से काफी अलग है.. वहीं, रेस 3 का एक्शन टाईगर से काफी अलग है।


Click it and Unblock the Notifications