Thank God: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा से रकुल प्रीत, नोरा फतेही तक- यहां जानें सितारों की करोड़ों की फीस

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। कभी गानों को लेकर, तो कभी कंटेंट को लेकर विवादों में भी रही। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ये कॉमेडी एंटरटेनर 24 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
'थैंक गॉड' एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में सिद्धार्थ और रकुल पुलिस ऑफिसर्स की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस अजय देवगन को इस फिल्म में बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं, बता दें कि इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने काफी भारी भरकम फीस भी ली है।
टेलीचक्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन ने इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा से तीन गुना अधिक फीस लिया है। जी हां, सुपरस्टार ने भगवान चित्रगुप्त की भूमिका के लिए 25 करोड़ फीस ली है। वहीं, सिद्धार्थ ने इस कॉमेडी फिल्म के लिए 7 करोड़ की फीस ली है।
फिल्म में रूही कपूर का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह को इस फिल्म के लिए मिले हैं 3.5 करोड़ की फीस। वहीं, अपने डांस नंबर के लिए नोहा फतेही को मिले हैं 1.5 करोड़।
इनके अलावा फिल्म में सह कलाकारों में शामिल हैं कीकू शारदा, जिन्हें 70 लाख की फीस मिली है। सीमा पाहवा को 25 लाख, उर्मिला कोठारी को 15 लाख, सानंद वर्मा को 20 लाख और सुमित गुलाटी को 7 लाख की फीस मिली है।
फिल्म की बात करें तो ये तीसरी बार होगा जब रकुल और अजय साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों इससे पहले 'दे दे प्यार दे' और 'रनवे 34' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जबकि अजय और सिद्धार्थ पहली बार साथ दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
