अजय और कंगना बन गए दुश्मन
फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम' इन मुंबई में साथ साथ नजर आ चुके अजय देवगन और कंगना रणाउत आजकल एक दूसरे को फूटी आंखे नहीं भा रहे हें। आजकल अजय फिल्म तेज के प्रमोशन के दौरान कंगाना को नजर अंदाज करते हुए दिख रहे हैं।
अपनी आने वाली फिल्म तेज के म्यूजिक लांच पर अजय ने कंगना को ना केवल नजरअंदाज किया बल्कि पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनका नाम तक जुबान पर नहीं लाए। अब तो खबर आ रही है कि कंगना ने भी अजय की ही तरह फिल्म के प्रचार से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है। दोनों के रिश्तों में खटास फिल्म रास्कल की शूटिंग के दौरान पड़ी थी।
तेज में अजय और कंगना के अलावा अनिल कपूर ,जायेद खान, समीरा रेड्डी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और निर्माता हैं रतन जैन। सूत्रों की माने तो अजय और कंगना के बीच आई कड़वाहट से रतन जैन भी खासे परेशान हैं। उन्हें डर है कि दोनों की लड़ाई का असर कहीं फिल्म के प्रचार पर पड़े।


Click it and Unblock the Notifications